Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

किश्तवाड़ में दिल दहलाने वाली वारदात, 14 वर्षीय गर्भवती छात्रा की मौत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Kishtwar Minor Student Death Case: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की गर्भावस्था के दौरान अस्पताल ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई. मासूम के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

Kishtwar Minor Student Death Case bharat express

फोटो क्रेडिट- भारत एक्सप्रेस

Kishtwar Minor Student Death Case: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू (Chatroo) इलाके से एक दिल दहला देने वाली और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा की गर्भावस्था के दौरान इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई. इस वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त है. मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

इलाज के लिए डोडा रेफर, रास्ते में तोड़ा दम

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा छात्रू इलाके की रहने वाली थी. आरोप है कि वह अपने ही स्कूल के एक शिक्षक के शोषण के कारण गर्भवती हो गई थी. जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ी और स्थिति गंभीर हो गई, तो उसे गर्भावस्था समाप्त करने से संबंधित चिकित्सकीय उपचार के लिए किश्तवाड़ जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत डोडा रेफर कर दिया. हालांकि, डोडा ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया.

आरोपी शिक्षक सलाखों के पीछे

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है. जांच के दौरान नाबालिग की गर्भावस्था, उसकी मौत की सटीक परिस्थितियों, चिकित्सीय पहलुओं और मामले से जुड़ी अन्य सभी कड़ियों को खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल में इथेनॉल बना गले की फांस! गन्ने की किल्लत से चीनी उद्योग पर मंडराया खतरा

इलाके में आक्रोश, लोगों ने किया कड़ा प्रदर्शन

शिक्षक-छात्रा के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा गुस्सा है. घटना की खबर फैलते ही आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital