देश

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के महापर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब महासप्तमी की शाम एक प्रमुख पूजा पंडाल में दर्दनाक हादसा हो गया. उत्तर कोलकाता के गिरीश पार्क थाना क्षेत्र स्थित चोरबागान सार्वजनीन (शारदा पार्क) पूजा पंडाल में भारी बारिश के दौरान उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के दबाव के कारण पंडाल का एक हिस्सा अचानक ढह गया. इसके तुरंत बाद एग्जिट गेट पर मची भीषण भगदड़ में 17 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 के करीब लोग घायल हो गए.

बारिश से बचने की होड़ में एग्जिट गेट पर मची भगदड़

कोलकाता पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:40 बजे हुआ. बाहर तेज मूसलाधार बारिश शुरू होने के कारण दर्शनार्थी तेजी से पंडाल के अंदर सुरक्षित स्थान तलाशने लगे. इसी दौरान भारी भीड़ के दबाव से ढांचे का एक हिस्सा ढह गया और बाहर निकलने वाले निकास द्वार (एग्जिट गेट) पर लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग दम घुटने से मौके पर ही अचेत हो गए, जिन्हें स्थानीय युवकों ने आनन-फानन में मोटरसाइकिलों और निजी वाहनों पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया.

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य, अस्पताल पहुंचे शीर्ष अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस, दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड), कंट्रोल रूम और आपदा प्रबंधन समूह (DMG) की टीमें एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचीं. राहत और बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को तुरंत कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MCH) में भर्ती कराया गया, जहां कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल तत्काल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए.

सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख पंडाल बंद, हेल्पलाइन नंबर जारी

हादसे के बाद प्रशासन ने चोरबागान पूजा पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है. एहतियातन और भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर ताला प्रत्यय पंडाल को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है, जबकि चेतला अग्रणी पंडाल के प्रवेश को एक घंटे के लिए स्थगित किया गया. स्थिति पर नजर रखने और परिजनों की सहायता के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने आपातकालीन टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है.

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

51 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

1 hour ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

FSSAI का बड़ा फैसला, 6 महीने तक के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक

FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…

1 hour ago