Amit Shah Praises NCB Drug Raid: NCB ने एक बहुत बड़ा और हैरान करने वाला खुलासा किया है. एनसीबी ने एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान ग्रेटर नोएडा के जहानाबाद कदलपुर गांव में चल रही दो अवैध ड्रग फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है. इस खतरनाक खेल में शामिल एक विदेशी नागरिक समेत दो कुख्यात तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जब्त किए गए सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 45 करोड़ रुपए आंकी जा रही है.
इस बड़ी कामयाबी पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर एनसीबी की पूरी टीम की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त भारत’ के सपने को पूरा करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है. सरकार ने साल 2029 तक देश से ड्रग्स के पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने का कड़ा संकल्प लिया है.
एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, ये दोनों गुप्त प्रयोगशालाएं पूरी तरह से किराए के मकानों से चलाई जा रही थीं, जिन्हें आधुनिक उपकरणों और खतरनाक रसायनों की मदद से मिनी ड्रग प्लांट में बदल दिया गया था. छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 380 किलोग्राम एम्फैटेमिन युक्त सामग्री बरामद की गई है, जिसमें लिक्विड, सेमी-क्रिस्टलीय और क्रिस्टलीय रूप शामिल हैं. इसके अलावा ड्रग्स बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में केमिकल जैसे एसीटोन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और अन्य लेबोरेटरी के उपकरण भी जब्त किए गए हैं.
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक विदेशी नागरिक डेस्टिनी अब्राहम फर्जी पहचान के जरिए भारत में रह रहा था, जबकि दूसरी आरोपी महिला ओलिविया पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गोवा में गिरफ्तार हो चुकी है और फिलहाल जमानत पर बाहर थी. फिलहाल, एनसीबी इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि इन ड्रग्स की सप्लाई किन-किन बड़े नेटवर्क तक की जानी थी.
यह भी पढ़ें: ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल
-भारत एक्सप्रस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…
FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…