वीडियो ग्रैब-ANI
Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में डाक्टरों का क्रोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में न्याय की मांग करते हुए चिकित्सक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. तो वहीं अब एम्स और अन्य दिल्ली अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर 19 अगस्त यानी आज से निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सड़क पर मुफ्त ओपीडी सेवाएं प्रदान करने का फैसला लिया है.
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, एम्स ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि “AIIMS और दिल्ली के अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर 19 अगस्त से निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सड़क पर मुफ्त ओपीडी सेवाएं देंगे, जब तक कि हमें केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिल जाता.” रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, AIIMS ने ये बयान रविवार को जारी किया था.
एसोसिएशन ने ये भी कहा है कि रेजिडेंट डॉक्टर निर्माण भवन के बाहर मरीजों को लगभग 36 विशिष्टताओं (चिकित्सा, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, नेत्र विज्ञान, हड्डी रोग और अन्य सहित) की वैकल्पिक ओपीडी सेवाएं प्रदान करने के लिए उपलब्ध होंगे. आपातकालीन स्थिति हमारे अस्पतालों में सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी.
मुम्बई के जेजे अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना पर विरोध प्रदर्शन किया और रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर घटना का विरोध किया और पुलिसकर्मियों से सुरक्षा का वादा लिया.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के विरोध में मुंबई के डॉक्टरों और स्थानीय लोगों ने आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन किया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर चिकित्सक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
मालूम हो कि एक्शन कमेटी फॉर सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट और आरडीए एम्स की आम सभा की चर्चा के बाद सर्वसम्मति से हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. एसोसिएशन ने कहा कि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया. इसमें शैक्षणिक गतिविधियों, वैकल्पिक ओपीडी, वार्ड को रोकना शामिल है. ओटी सेवाएं, आपातकालीन सेवाओं, आईसीयू, आपातकालीन प्रक्रियाओं और ओटी जारी रहेगा.
बता दें कि 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान एक PG ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. इसी घटना के बाद से देश भर के चिकित्सकों में उबाल है और लगातार धरना प्रदर्शन व हड़ताल जारी है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के विरोध में मुंबई के डॉक्टरों और स्थानीय लोगों ने आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन किया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर चिकित्सक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…