देश

‘यह पावन पर्व रिश्तों में नई मिठास लाए’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ इस अंदाज में मनाया रक्षाबंधन

Rakshabandhan-2024: देशभर में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल के बच्चों के साथ पीएम आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. पीएम मोदी ने बच्चों से राखी भी बंधवाई और उनसे बातचीत भी की. इस दौरान वे काफी खुश दिखाई दिए. इसका वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि पीएम मोदी की कलाई राखियों से भरी हुई है. इतना ही नहीं उनकी कलाई में एक बच्ची ने मां हीरा बेन की तस्वीर वाली राखी भी बांधी है. राखी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश दिया गया.

पीएम ने बच्चों को आशीर्वाद दिया

राखी बंधवाने के बाद पीएम मोदी ने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके साथ ही लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि हर साल पीएम मोदी छोटे-छोटे बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं.

सोशल मीडिया पर बधाई दी

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए.’

राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है. मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन सभी देशवासी हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें.’

उपराष्ट्रपति क्या बोले

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रक्षाबंधन के इस पावन त्योहार पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी0 उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि भाई-बहन के पवित्र बंधन का उत्सव एक ऐसा अवसर है, जो एक-दूसरे का समर्थन करने और उन्हें संजोने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस पावन अवसर पर आइए हम महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हों, एक ऐसा माहौल तैयार करें जहां वे आगे बढ़ सकें और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago