देश

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: महिला डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या क्यों की? आरोपी संजय रॉय ने किया बड़ा खुलासा, कोलकाता पुलिस कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड मिली दरिंदे की बाइक

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या मामले में लगातार जांच जारी है. इसी दौरान मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पूछताछ के दौरान रेप और हत्या को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इसी के साथ ही इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात की रात को आरोपी संजय रॉय द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक कोलकाता “पुलिस आयुक्त” के नाम पर पंजीकृत थी.

मालूम हो कि मामले की छानबीन में जुटी सीबीआई ने दो दिन पहले ही आरोपी की बाइक को जब्त किया था. सीबीआई ने इसको लेकर बताया है कि आरोपी संजय रॉय की ये बाइक साल 2024 मई में रजिस्टर्ड कराई गई थी. पुलिस के नाम पर रजिस्टर्ड इस बाइक से आरोपी ने नशे की हालत में 15 किलोमीटर का सफर तय किया था.

मालूम हो कि आरोपी सजंय रॉय बाक्सिंग का अच्छा खिलाड़ी था. इसलिए मृतका खुद को उसके हाथ से बचा नहीं सकी. इस बात का खुलासा संजय रॉय ने अपने मेडिकल के दौरान भी किया है. संजय रॉय ने बताया कि उसने महिला डॉक्टर का गला जोर से दबाया था और जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया, तब तक गला दबाकर रखा.

आरोपी ने ये भी बताया कि उसने सेमिनार हॉल में जाते ही पीड़िता के साथ रेप करने की कोशिश की थी. उस वक्त महिला डॉक्टर गहरी नींद में थी. उसने बचाव की कोशिश की और इस दौरान उसे को हल्की चोटें भी आई. आरोपी ने पूछताछ में ये भी कहा कि रेप करने के दौरान उसने पीड़िता की इसलिए हत्या की क्योंकि वो शोर मचाने की कोशिश कर रही थी.

ये भी पढ़ें-Kolkata Doctor Rape-Murder Case: आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में दो एसीपी और एक इंस्पेक्टर निलंबित

आरोपी ने ये भी बताया कि उसने सेमिनार हॉल में जाते ही पीड़िता के साथ रेप करने की कोशिश की थी. उस वक्त महिला डॉक्टर गहरी नींद में थी. उसने बचाव की कोशिश की और इस दौरान उसे को हल्की चोटें भी आई. आरोपी ने पूछताछ में ये भी कहा कि रेप करने के दौरान उसने पीड़िता की इसलिए हत्या की क्योंकि वो शोर मचाने की कोशिश कर रही थी. प्रशिक्षित मुक्केबाज आरोपी को लेकर ये भी जानकारी सामने आई है कि उसने पिछले कुछ वर्षों में कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कथित तौर पर नजदीकी भी बना ली थी. इसी के बाद उसे कोलकाता पुलिस कल्याण बोर्ड में शामिल किया गया और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पुलिस चौकी में तैनात कर दिया गया.

मालूम हो कि इस मामले की जांच कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी और इसी ते दूसरे दिन सीबीआई ने जांच को कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले लिया था. बता दें कि मेडिकल कॉलेज के सेमीनार हॉल में 31 वर्षीय प्रशिक्षु चिकित्सक का शव मिला था. इस घटना के बाद 10 अगस्त को कोलकाता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. मालूम हो कि नागरिक स्वयं सेवक के रूप में आरोपी 2019 में कोलकाता पुलिस से जुड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

23 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

35 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

40 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

47 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago