देश

कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता!

Kolkata Earthquake Today: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. दहशत में लोग घरों से बाहर निकलकर भागे. ये झटके सुबह 10:10 बजे महसूस किये गए. ताजा जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 रही. ये भूकंप के झटके कोलकाता सहित बांग्लादेश में भी महसूस किये गए.

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी से 27 किलोमीटर पूर्व में था. इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी.

इस भूकंप से किसी भी जान माल के नुकसान की खबरें नहीं मिली हैं. हालांकि भूकंप की वजह से कोलकाता के आसपास के जिलों, जैसे कूचबिहार और दिनाजपुर में भी लोग घरों से बाहर निकल आए.

क्यों बंगाल की खाड़ी इलाके में आते हैं भूकंप?

टेक्टोनोभौतिकी के वैज्ञानिक सत्यजित बिस्वास और रंजीत मजुमदार की रिसर्च Seismicity and tectonics of the Bay of Bengal के मुताबिक, हिमालय का अभी भी निर्माण हो रहा है. जिसकी वजह से भारतीय प्लेट लगातार हिमालय को ऊपर की तरफ धकेल रही है. इस टक्कर से बंगाल की खाड़ी के नीचे मौजूद प्लेटों में भी लगातार हलचल होती रहती है. इसलिए यहां भूकंप लगातार आते रहते हैं.

रिसर्च के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत की जमीन के नीचे कई जगहों पर प्लेटों में तनाव जमा हो रहा है. जिसकी वजह से लगातार इन इलाकों में भूकंप आते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर हुए रवाना, जी-20 समिट में पेश करेंगे भारत का दृष्टिकोण

इंडो प्लेट का एशियन प्लेट से टकराना

रिसर्च में ये भी पाया गया है कि बंगाल की खाड़ी के नीचे का इलाका लगातार सक्रिय है. इसके अंदर कई जगहों पर टेक्टोनिक प्लेटों में फॉल्ट है. जिसकी वजह से यहां जमीन लगातार उत्तर-दक्षिण दिशा में दब रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह इंडो प्लेट का उत्तर में मौजूद एशिया प्लेट से टकराना है.

बंगाल की खाड़ी के नीचे की जमीन है अशांत

इस दबाव की वजह से उत्तर भारत और विशेषकर बंगाल की खाड़ी वाले इलाके की जमीन लगातार गति कर रही है. जब प्लेटों में तनाव ज्यादा आ जाता है तो इसके अंदर भूकंप की लहरें उठती हैं. इस वजह से इन इलाकों में लगातार भूकंप आते रहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

31 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

50 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago