Kolkata Gang Rape: कोलकाता के कासबा इलाके स्थित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है. इस मामले में मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा तृणमूल कांग्रेस (TMC) की छात्र इकाई से जुड़ा रहा है. अब पार्टी ने उससे किनारा कर लिया है और उसे “बलात्कारी” करार दिया है.
पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय मनोजित मिश्रा—जो पहले इसी कॉलेज का छात्र था और अब एक वकील के रूप में प्रैक्टिस करता है—पर दो अन्य छात्रों, 19 वर्षीय जैब अहमद और 20 वर्षीय प्रमीत मुखोपाध्याय के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का आरोप है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बीजेपी ने इस मामले को लेकर TMC पर हमला बोलते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जैसे सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी तथा स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के साथ नजर आ रहा है.
शुक्रवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने कहा, “ये राजनीति का समय नहीं है. ये समय है पीड़िता को न्याय दिलाने का. हमने ‘अपराजिता बिल’ पारित किया था जो बलात्कारियों को फांसी की सज़ा का प्रावधान करता है, लेकिन बीजेपी ने इसे कानून बनने से रोक दिया.”
उन्होंने आगे कहा, “महिलाओं का शरीर किसी की राजनीति का अखाड़ा नहीं है. दोषियों को सख्त सजा मिलेगी और पीड़िता को पूरा न्याय मिलेगा.”
तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष त्रिणाकुर भट्टाचार्य ने साफ कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि हमने कभी यह दावा नहीं किया कि मोनोजीत मिश्रा हमारी छात्र शाखा का हिस्सा नहीं रहा. वह पहले एक जूनियर सदस्य था. हालांकि, जिस कॉलेज में यह घटना हुई, वहां तृणमूल छात्र परिषद की कोई सक्रिय यूनिट नहीं है.
भट्टाचार्य ने कहा, “मिश्रा ने 2019 में एक पद संभाला था. हम यह कैसे जान सकते थे कि वह 2025 में ऐसी हरकत करेगा? 2022 और 2023 में वह किसी भी समिति में शामिल नहीं था और अब भी किसी कमेटी का हिस्सा नहीं है. असल मुद्दा यह नहीं है कि वह किस दल से जुड़ा है, बल्कि यह है कि उसने जघन्य अपराध किया है. उसे इसके लिए सजा मिलनी ही चाहिए.”
उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक बनर्जी के साथ उसकी फोटो 2017 की है और विपक्ष इसे आधार बनाकर बंगाल की जनता को भटकाने की कोशिश कर रहा है. भट्टाचार्य ने दोहराया कि तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा पूरी तरह पीड़िता के पक्ष में खड़ी रहेगी.
ये भी पढ़ें: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, NCW ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…