देश

“वोट के सौदागरों को बधाई, देश को हिंदू-मुसलमान में उलझाकर…”, कुमार विश्वास ने हरियाणा हिंसा को लेकर किया तीखा प्रहार

Kumar Vishwas: हरियाणा के नूंह जिले में विहिप (VHP) की ओर से निकाले जा रहे जुलूस के दौरान भड़की हिंसा में अब तक दो होमगार्ड जवानों की मौत हो गई है. इसके अलावा डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं, एहतियात के तौर पर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट सेवा को सस्पेंड कर दिया गया है. स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सुरक्षा बलों की 15 कंपनियों को नूंह भेजा गया है. नूंह के बाद गुरुग्राम से सटे सोहना में भी हिंसा की आग पहुंच गई. इस हिंसा पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर “धार्मिक कट्टरता और मजहबी जुनून के पागलपन में चीखते पक्षकारों” पर तीखा प्रहार किया है.

Kumar Vishwas: रखे रहिए अपने-अपने धर्म-मजहब को पहले और देश को पीछे- विश्वास

हरियाणा में संप्रदायिक हिंसा भड़क गई है. इसको देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के सुरक्षा जवानों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है. नूंह और गुरुग्राम में धारा 144 लागू करने के साथ ही फरीदाबाद में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है. वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल-कॉलेजों को मंगलवार तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. इस बीच सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर इस हिंसा पर निशाना साधा है. उन्होंने वोटों के लिए देश के लोगों को संप्रदायिक रंगों में बांटने वाले को भी निशाने पर लिया है.

विश्वास ने ट्वीट कर कहा,”टीवी चैनलों पर दिन-रात धार्मिक-कट्टरता और मजहबी-जुनून के पागलपन में चीखते पक्षकारों, अपने-अपने वोट-बैंकों पर आंखे गड़ाए, देश को हिंदू-मुसलमान में उलझाकर मलाई काटते राजनेताओं व इनकी सर्कस में उलझे सोशल मीडिया के लठैतों की उगाई घृणा की फसल कटाई पर आ गई है.”
उन्होंने आगे लिखा,”वोट के सौदागर को बधाई. रखे रहिए अपने-अपने धर्म-मजहब को पहले और देश को पीछे, जब तक कि यह नफरती आग आपके घर तक न आ पहुंचे.” कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा,”केवल और केवल भारतीय होने की अपेक्षा और केवल हिंदू-मुसलमान बनकर जी रहे लोगों की गालियां आमंत्रित हैं.”

बता दें कि विश्वास अपने कविताओं और ट्वीट से समय-समय पर देश के कई मुद्दों पर अपनी बात रखते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रेन में बुजुर्ग को नमाज पढ़ते देखकर लोगों ने शुरू किया हनुमान चालीसा का पाठ, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- इस तरह का दिखावा…गलत इंटेशन…

ढाई हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

बताया जा रहा है कि नूंह में हुई हिंसा की खबर मिलते ही सोहना में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और कई दुकानों में आग लगा दी. इसके साथ ही सड़क को भी जाम कर दिया. जिससे आवागमन भी बाधित हो गया. राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा वाले इलाकों से करीब ढाई हजार लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

47 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago