देश

Cochi: एयरपोर्ट पर महिला को चेक-इन में हो रही थी देरी, उड़ा दी झूठी अफवाह, बोली- मेरे बैग में बम रखा है, मची भगदड़

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब एक महिला यात्री ने बैग में बम होने की झूठी अफवाह उड़ा दी. महिला ने कहा कि उसके बैग में बम है. ये बात आग की तरह एयरपोर्ट पर फैल गई. जानकारी के मुताबिक,चेक-इन में वक्त लगने से नाराज एक महिला यात्री ने मंगलवार को बैग में बम रखे होने की झूठी सूचना दी. जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस अफवाह के चलते मुंबई जाने वाली उड़ान में करीब एक घंटे की देरी हुई. जिसमें महिला को सफर करना था.

महिला ने बैग में बम रखने की बात कही

ये पूरी घटना कोच्चि-मुंबई उड़ान के लिए चेक-इन प्रक्रिया के दौरान घटी. मुंबई जाने वाले विमान को सुबह करीब छह बजे उड़ान भरनी थी. उन्होंने बताया कि चेक-इन में काफी वक्त लगने से नाराज महिला ने कहा कि उसके बैग में बम है, जिससे सामान की जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गयी और इसके कारण विमान के उड़ान भरने में करीब एक घंटे की देरी हुई.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: कांग्रेस का आदिवासी दांव, क्या कांतिलाल भूरिया साबित होंगे मास्टर-स्ट्रोक? बजरंग दल को बैन करने की कही थी बात

कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

बाद में महिला को नेदुम्बसेरी पुलिस के हवाले कर दिया गया. थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का बयान दर्ज करने के बाद उसके खिलाफ FIR की जाएगी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

महिला को पुलिस के हवाले किया गया

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने महिला को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला अपने परिवार के एक सदस्य के साथ सफर कर रही थी. आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

28 seconds ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

52 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago