देश

लद्दाख में हिंदी दिवस मनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव यतिंदर M मरालकर ने किया कार्यशाला का शुभारंभ

Ladakh News: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव यतिंदर एम. मरालकर ने लेह के नागरिक सचिवालय में हिंदी दिवस मनाने के लिए कार्यशाला का शुभारंभ किया. उन्‍होंने भारत के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्रशासनिक संदर्भों में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला.

सचिव यतिंदर एम. मरालकर ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की एकता और पहचान को बढ़ावा देने के साथ-साथ भाषाई विविधता को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस मनाने से भाषा के महत्व को सुदृढ़ करने और इसके निरंतर उपयोग को प्रोत्साहित करने में मदद मिलती है.

वहीं, हिंदी को जन-जन की भाषा के रूप में बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने पर जोर देते हुए सहायक प्रोफेसर डॉ. त्सेरिंग चोरोल ने कहा कि हिंदी भाषा के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं को भी बढ़ावा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा, ”केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन अंतराल क्षेत्रों की पहचान करने और हिंदी को एक भाषा के रूप में बढ़ावा देने के लिए ऐसे और अधिक कार्यक्रम/कार्यशालाएं आयोजित करने की कोशिश कर रहा है,”. उन्होंने जमीनी स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने में हर संभव मदद की पेशकश की और उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम भविष्य की गतिविधियों के लिए कनेक्टिविटी के आधार के रूप में काम करेगा. उन्होंने ‘हिंदी दिवस’ मनाने के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला और कार्यशाला के आयोजन के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: आपदा के बीच हिमाचल के सीएम सुक्खू ने पेश की मिसाल, अपने तीन बैंक अकाउंट्स से दान की इतनी रकम

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago