खेल

IND vs BAN Asia Cup 2023: बांग्लादेश ने टीम इंडिया को दिया 266 रनों का टारगेट, शार्दूल ने झटके 3 विकेट

IND vs BAN Asia Cup 2023: कप्तान शाकिब अल हसन (80) और तौहीद हृदय (54) की पारियों की बदौलत ने बांग्लादेश ने एशिया कप सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए हैं. एक वक्त बांग्लादेश के लिए 250 रनों के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन नसुम के 44 और मेहदी हसन के 29 रनों की बदौलत टीम ने 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.

बांग्लादेश की शुरूआत बेहद खराब रही थी और उसके चार विकेट 59 रनों पर गिर गए थे. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और शार्दूल ठाकुर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया. हालांकि कप्तान शाकिब अल हसन ने 80 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक ले जाने में काफी मदद की.

भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात करें तो शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. वहीं मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट झटके. रवीद्र जडेजा ने एक विकेट झटकने के साथ ही एक उपलब्धि हासिल कर ली.

जडेजा ने हासिल की खास उपलब्धि

इस विकेट के साथ ही जडेजा एकदिवसीय में 2,000 से अधिक रन और 200 से अधिक विकेट लेने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 14वें क्रिकेटर बन गए हैं. अपना 182वां मैच खेल रहे जडेजा ने बांग्लादेश के शमीम हुसैन को आउट करके वनडे में अपने 200 विकेट पूरे किए. एकदिवसीय में जडेजा के नाम 2578 रन दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: पाकिस्तान का बोरिया-बिस्तर बंधा, आखिरी गेंद पर श्रीलंका ने हराया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

टीम इंडिया ने किए 5 बदलाव

इसके पहले, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप सुपर 4  के अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. फाइनल में पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए 5 बदलाव किए हैं.

तिलक वर्मा एकदिवसीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं जबकि प्लेइंग 11 में सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा और शारदुल ठाकुर की वापसी हुई है. टीम इंडिया ने इस मैच के लिए  विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम देने का फैसला किया है. वहीं बांग्लादेश के लिए तंजिम शाकिब डेब्यू कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago