देश

MP News: महिला प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, कई दिनों से दे रहा था धमकी, पहले भी किया था चाकू से हमला

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर के एक निजी महाविद्यालय के पूर्व छात्र ने अंकसूची के विवाद में संस्थान की 54 वर्षीय महिला प्राचार्य पर सोमवार को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिसके बाद उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. पुलिस के एक आला अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

पुलिस महानिरीक्षक (देहात) राकेश गुप्ता ने बताया कि सिमरोल क्षेत्र के ‘बी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी’ की प्राचार्य डॉ. विमुक्ता शर्मा को संस्थान के पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव (24) ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जला दिया. उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब महाविद्यालय की छुट्टी हो गई थी और शर्मा अपने घर के लिए रवाना होने से पहले संस्थान परिसर में लगे पेड़ से बिल्व पत्र (भगवान शिव को अर्पित किया जाने वाला पत्ता जिसे हिंदू मान्यताओं में पवित्र माना जाता है) तोड़ रही थीं. गुप्ता ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत झुलसीं शर्मा को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आईजी (देहात) राकेश गुप्ता ने आरोपी से पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने बी. फार्मा. की परीक्षा जुलाई 2022 में उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन महाविद्यालय उसे उसकी अंकसूची नहीं दे रहा था. पुलिस महानिरीक्षक के मुताबिक, महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संस्थान के पास श्रीवास्तव की अंकसूची अब तक पहुंची ही नहीं है. उन्होंने बताया कि अंकसूची विवाद में श्रीवास्तव ने करीब चार महीने पहले महाविद्यालय के एक प्रोफेसर पर चाकू से कथित तौर पर हमला किया था जिसमें वह मामूली तौर पर घायल हो गए थे. पुलिस महानिरीक्षक के मुताबिक इस मामले में आशुतोष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर जेल से छूटा था.

इस बीच, पुलिस अधीक्षक (देहात) भगवत सिंह विरदे ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्य शर्मा पर सोमवार को पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद आशुतोष श्रीवास्तव नजदीकी तिंछा जलप्रपात की गहरी खाई के पास कथित तौर पर खुदकुशी के लिए पहुंचा, लेकिन वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसका इरादा भांपते हुए पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘‘डायल 100’’ को फोन कर दिया.

ये भी पढ़ें: जो इंदिरा गांधी के साथ हुआ वही करेंगे- खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को दी धमकी

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘डायल 100 की गाड़ी के साथ तिंछा जलप्रपात पहुंचे एक पुलिस आरक्षक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए आशुतोष श्रीवास्तव को बातों में उलझाया. इससे पहले कि आरोपी खाई में छलांग लगा पाता, उसे पुलिस आरक्षक ने हिरासत में ले लिया.’’

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago