होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जावेद अख्तर
Javed Akhtar: भारत के मशहूर गीतकार और डॉयलाग राइटर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को इशारों-इशारों में कड़ी फटकार लगाई है. जावेद अभी तीन दिनों तक पाकिस्तान में चलने वाले फैज फेस्टिवल (Faiz Festival) में शामिल हुए हैं. इस शो में शामिल होने के लिए दुनियाभर से अलग-अलग अदाकार शामिल हुए हैं. फैज फेस्टिवल में नाटक, डांस समेत 60 से ज्यादा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.
इस दौरान जावेद अख्तर ने अपनी किताब का विमोचन किया. वहीं उन्होंने शो के आखिरी दिन पाकिस्तान को ऐसे कड़ी फटकार लगाई है जिससे उसका सिर शर्म से झुक गया. जावेद कई ऐसी बातें कहीं जिसे सुनकर एक भारतीय होने के नाते आपका उनके प्रति सम्मान बढ़ जाएगा.
शो में जावेद ने मुंबई हमले पर बात करते हुए कहा कि “हम तो बम्बई के लोग हैं. हमने देखा है कि हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था. वे लोग नार्वे से तो नहीं होने चाहिए न ही इजिप्ट से आए थे. वे सब लोग अब भी आपके मुल्क में इधर-उधर घूम रहे हैं. ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए”. उनके पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाने का वीडियो में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. शो के दौरान भी सभी उनको सुन रहे थे लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया जबकि उनकी इस बात पर जमकर तालियां बज रही थीं.
वहीं जावेद ने पाकिस्तान के ओछापन रवैया पर वार करते हुए कहा कि “हमने तो नुसरत फतेह अली खान के बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं, मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं. आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ. तो हकीकत ये है कि अब हम एक-दूसरे को इल्जाम न दें. इससे बात नहीं होगी. अहम बात ये है कि इन दिनों जो ये फिजा गरम है, वह कम होनी चाहिए.”
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…