फाइल फोटो-सोशल मीडिया
Lal Krishna Advani: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है. देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे आडवाणी का इलाज एम्स के यूरोलॉजी विभाग में जारी है. उनको एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. वह वर्तमान में 96 वर्ष के हैं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, भारत रत्न और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है. उनको यूरोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. बताया जा रहा है कि उनको उम्र संबंधी परेशानियां थी. इसी कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.
ये भी पढ़ें-Om Birla: जानें ओम बिरला ने किस तरह रचा इतिहास? इन नेताओं के नाम भी दर्ज है ये उपलब्धि
बता दें कि हाल ही में एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने उनके घर पर गए थे और उनका आशीर्वाद लिया था. इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.
गौरतलब है कि वह 2014 के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं. बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म वर्तमान में पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था. बता दें कि 1947 में बंटवारे से पहले ये भारत का ही हिस्सा था. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैंने 12 सितंबर, 1947 को पाकिस्तान छोड़ दिया था. उनके आने के एक महीने बाद उनका परिवार भारत आया था.
वह 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं. 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई थी. भारत सरकार ने उनको इसी साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था. लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री के रूप में भी इस पद को संभाल चुके हैं. 2015 में उनको भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी की एक बेटी प्रतिभा आडवाणी और एक बेटा जयंत आडवाणी हैं. आडवाणी के बेटे और बेटी दोनों ही राजनीति से दूर हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…