देश

जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर ललन सिंह की सफाई, बोले- मैं गुजरात में था

LALAN SINGH JDU/AASHUTOSH: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सफाई दी है. दिल्ली से पटना पहुंचे ललन सिंह ने कहा कि उस समय वह गुजरात के दौरे पर थे और उन्हें कार्यक्रम की पूर्व जानकारी नहीं थी.

उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और जिस मुद्दे को लेकर चर्चा हो रही है, उसका कोई विशेष महत्व नहीं है. ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू का गठन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है और पार्टी में आज भी सभी फैसले आपसी राय-मशविरा और समन्वय से लिए जाते हैं.

कार्यक्रम के दौरान गुजरात में था- ललन सिंह

उन्होंने बताया कि प्रबोधन कार्यक्रम को लेकर कई विधायकों ने उन्हें फोन किया था. उन्होंने सभी को बताया कि वह गुजरात में हैं और कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे. ललन सिंह ने कहा कि कार्यक्रम से एक दिन पहले रात में निशांत कुमार का भी फोन आया था. तब उन्होंने निशांत कुमार को भी अपनी व्यस्तता और गुजरात में होने की जानकारी दी थी.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसके बाद उन्होंने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से फोन पर बात की. संजय झा ने उन्हें बताया कि यह एक सामान्य कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य नए विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को प्रशिक्षण देना है.

ये भी पढ़ें-DUSU Election Result: डूसू में फिर ‘भगवा’ का दबदबा! ABVP की 3 पदों पर जीत, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

ललन सिंह ने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है और सभी नेता मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि कुछ विधायकों के मन में कोई शंका या सवाल है तो वह उनसे भी बात करेंगे. उन्होंने दोहराया कि जेडीयू पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में सब कुछ सामान्य है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

4 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

4 hours ago