Bharat Express DD Free Dish

DUSU Election Result: डूसू में फिर ‘भगवा’ का दबदबा! ABVP की 3 पदों पर जीत, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं. चार पदों के लिए हुई मतगणना के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बाजी मारी है.

dusu-election-result-abvp-wins-three-posts-deepanshu-shokeen-vice-president-yash-dabas

डूसू में फिर 'भगवा' का दबदबा! ABVP की 3 पदों पर जीत

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं. चार पदों के लिए हुई मतगणना के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बाजी मारी है.

शनिवार सुबह 8 बजे नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना शुरू हुई थी. कई राउंड की गिनती के बाद चारों प्रमुख पदों के नतीजे घोषित कर दिए गए. इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे.

यश डबास बने DUSU अध्यक्ष

अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. मतगणना के दौरान कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही. हालांकि अंतिम नतीजे में यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर ली.

DUSU Election Final Results 2026

पद उम्मीदवार/संगठन वोट स्थिति
President ABVP 24,576 Winner
NSUI 22,523 –
LEFT 5,377 –
ASAP 1,388 –
Independent 837 –
Independent 819 –
Independent 1,115 –
Vice-President Independent 30,615 Winner
ABVP 16,910 –
NSUI 4,313 –
LEFT 2,383 –
Independent 2,274 –
Secretary ABVP 21,650 Winner
NSUI 14,869 –
LEFT 8,734 –
ASAP 7,639 –
Joint-Secretary ABVP 16,615 Winner
SCS 15,778 –
NSUI 15,206 –
LEFT 5,837 –

 

ABVP के पैनल से सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने भी जीत हासिल की. इस तरह ABVP ने DUSU के चार केंद्रीय पदों में से तीन अपने नाम कर लिए.

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन की जीत

उपाध्यक्ष पद का नतीजा बाकी तीन पदों से अलग रहा. इस पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की. मतगणना के दौरान शौकीन ने बढ़त बनाए रखी और आखिरकार उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया.

DUSU के चारों केंद्रीय पदों पर कौन जीता?

  • अध्यक्ष: यश डबास – ABVP
  • उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन – निर्दलीय
  • सचिव: रिया छाबड़ी – ABVP
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह – ABVP

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना

DUSU चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई. चुनाव और मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई थी.

ये भी पढ़ें- DUSU Election Results: 19वें राउंड के बाद ABVP का 3 पदों पर दबदबा, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने बनाई प्रचंड बढ़त

मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई थी. वैध पहचान पत्र के बिना छात्रों को संबंधित परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read