जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर ललन सिंह की सफाई, बोले- मैं गुजरात में था
LALAN SINGH JDU: जनता दल यूनाइटेड के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने सफाई दी है. दिल्ली से पटना पहुंचे ललन सिंह ने कहा कि उस समय वह गुजरात के दौरे पर थे और उन्हें कार्यक्रम की पूर्व जानकारी नहीं थी.





