देश

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, डाक्टरों ने दी इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह

RJD के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई है. इस पर पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है. हालांकि, जब वह एयरपोर्ट के लिए घर से निकले, तो अचानक वह पारस अस्पताल पहुंच गए. डॉक्टरों की सलाह के बाद वह एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए अस्पताल से जाएंगे.

लालू यादव की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब थी, और आज स्थिति और बिगड़ गई. ताजा तस्वीरों में वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं, और उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क भी लगा हुआ है. बताया जा रहा है कि ब्लड शुगर बढ़ने के कारण वह परेशान हैं.

लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर राजद कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में गहरी चिंता देखी जा रही है. सभी उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

अब्दुल बारी सिद्दीकी का बयान

लालू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अस्पताल का दौरा किया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “लालू की तबीयत खराब है और मुझे लगता है कि उनका शुगर लेवल ज्यादा बढ़ गया है. वह अस्पताल इलाज के लिए आए हैं, अगर तबीयत ठीक होती तो वह क्यों आते?” उन्होंने यह भी बताया कि लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली भेजने की तैयारी है, और उन्हें मंगलवार शाम एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा.

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याएं

लालू यादव लंबे समय से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. 2024 में मुंबई में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसमें एक स्टेंट लगाया गया था. इसके बाद, 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ था, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण उन्हें बार-बार स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं. इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई थी.

समर्थकों का लालू यादव के लिए समर्थन

लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएं और राजनीतिक जीवन में सक्रियता जारी रखें.


ये भी पढ़ें: वक्फ बिल चर्चा में अमित शाह और अखिलेश यादव के बीच तंज-तकरार, शाह ने दिया 25 साल का आशीर्वाद


 

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

18 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

33 minutes ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

35 minutes ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

2 hours ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

3 hours ago