देश

CM नीतीश की राबड़ी पर तीखी टिप्पणी से भड़कीं लालू यादव की बेटी रोहिणी बोलीं- ‘तू चुप्प रहअ… जादा मुंह मत फाड़अ…’

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव के परिवार के बीच तीखी राजनीतिक टक्कर देखने को मिल रही है. लेकिन मंगलवार को विधानसभा में नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तीखा हमला बोला, जिसके जवाब में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य खुलकर सामने आईं और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

रोहिणी आचार्य का तीखा हमला

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए भोजपुरी अंदाज में लिखा,

“अरे तू चुप रहअ न .. जादा मुंह मत फाड़-अ .. तोहरा त-अ बोले के मुंह नय हो.. तू ओकरे गोदी में जा बईठलअ जे तोहर डीएनए में खोट बतईल को .. आऊर तू त-अ सही हस्बेंडो न बन पईलअ , तू त-अ जेकर – तेकर नाम पर ट्रेन चलाबे के फेरा में अपन परिवार नाश लेल-अ .. तू तअ जोगाड़ के दम पर कुर्सी पर चमोकन माफिक चिपकल ह-अ , तीन नंबर के पार्टी के तीन नंबरिया जोगाडू नेता..”

सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली रोहिणी ने इस बयान के जरिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) और नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया.

नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस

बिहार विधानसभा का बजट सत्र इस समय राजनीतिक उठापटक का केंद्र बना हुआ है. मंगलवार को सदन में विपक्ष के सदस्य आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस विरोध का नेतृत्व कर रही थीं. इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को संबोधित करते हुए कहा,

“अरे बैठो ना तुम, तेरे हस्बैंड का है, तेरा क्या चीज है, तू बैठ जा, जो है वो हस्बैंड का है. सब लोगों को कहा कि यही पहन कर चलो. ई बेचारी को कुछ आता नहीं है. पति जब रिजेक्ट हुआ, तो इसको सीएम बना दिया था. ये तो ऐसे ही हैं.” नीतीश कुमार के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया.

पहले भी हो चुकी है कहासुनी

यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई है. इससे पहले भी बिहार विधान परिषद में दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी.

20 मार्च को जब विपक्ष ने सदन में हंगामा किया, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खड़े होकर राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा,
“उनके पति की जब सरकार थी तब क्या हाल था? कोई काम भी बिहार में नहीं हुआ. अगर कोई घटना घटी है, तो जांच होगी. जब इनके पति की सरकार थी, तो कोई जांच होती थी? कोई काम किया था?”

बिहार की राजनीति में यह जुबानी जंग और सियासी हमले चुनावी माहौल को गर्मा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस


ये भी पढ़ें:Delhi Budget 2025 Highlights: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, जानिए क्या-क्या बड़ी घोषणाएं कीं


 

Aarika Singh

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago