देश

आधी रात को थर्राई दिल्ली! गुरु रंधावा के जिम पर तांडव करने वाले बिश्नोई गैंग के शूटर्स का एनकाउंटर

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अब तक की सबसे बड़ी और खौफनाक कार्रवाई (Lawrence Bishnoi Gang Encounter Delhi) को अंजाम दिया है. मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित जिम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग के दो कुख्यात शार्पशूटरों का पुलिस ने लाइव एनकाउंटर कर दिया है.

पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में हुई इस आमने-सामने की मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर गोलियां चलीं, जिसमें दोनों शूटरों के पैर में गोली लगी है. इस सनसनीखेज क्रैकडाउन की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने मेड-इन-पाकिस्तान हथियार भी बरामद किए हैं.

रंधावा की जिम पर क्यों चली थी गोली?(Lawrence Bishnoi Gang Encounter Delhi)

पकड़े गए शूटरों की पहचान हरियाणा सोनीपत के रहने वाले ‘हकीकत’ और ‘सागर’ के रूप में हुई है. पूछताछ में इन दोनों ने कबूल किया है कि उन्होंने 11 जून की सुबह पश्चिम विहार स्थित ’24HS फिटनेस जिम’ के बाहर दहशत फैलाने के लिए 7 राउंड फायरिंग की थी.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के फेसबुक और सोशल मीडिया को हैंडल करने वाले अनिल पंडित उर्फ अनिल पंडित USA ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट किया था कि फिल्म स्टार सलमान खान से गुरु रंधावा की बेहद नजदीकी और गहरी दोस्ती होने के चलते ही बिश्नोई ग्रुप ने उनके जिम के बाहर गोलियां चलवाई थीं.

दिल्ली में बड़ी वारदात की फिराक में थे शूटर

इनपुट के मुताबिक, हकीकत और सागर बुधवार देर रात बाइक पर सवार होकर पश्चिमी दिल्ली में किसी और बड़ी सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के मकसद से घूम रहे थे. तभी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) ब्रांच को इनका सटीक सुराग मिल गया.

पुलिस टीम ने जैसे ही घेराबंदी कर इन्हें सरेंडर करने को कहा, इन आरोपियों ने पुलिस पर सीधे फायरिंग झोंक दी. जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक शूटर के घुटने के पास और दूसरे के कोहनी और पैर में गोली लगी. दोनों को लहूलुहान हालत में पुलिसकर्मियों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है.

ये भी पढ़ें: मोहन यादव ने सलाहकार को 1 रुपये में दे दी 500 करोड़ की जमीन, जीतू पटवारी के आरोपों के बाद बैकफुट पर सरकार

दो शूटर पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस एनकाउंटर (Lawrence Bishnoi Gang Encounter Delhi) से पहले पुलिस ने इसी गैंग से जुड़े दो और शूटरों अरमान (19 साल) और तुषार उर्फ पिंकू (21 साल) को हरियाणा के बहादुरगढ़ से दबोचा था. उनकी निशानदेही पर ही बाकी शूटर फरार चल रहे थे.

खुफिया एजेंसियों के कान इस बात से खड़े हो गए हैं कि लॉरेंस बिश्नोई के इन गुर्गों तक भारत की राजधानी के वीवीआईपी इलाकों में तबाही मचाने के लिए आखिर पाकिस्तानी खतरनाक हथियार कैसे और किस आईएसआई (ISI) रूट के जरिए पहुंच रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

3 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

4 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

13 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

15 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

30 minutes ago