खेल

FIFA World Cup 2026: नेमार लौटे तो छा गए विनीसियस, ब्राजील के इस डबल अटैक के आगे स्कॉटलैंड ने टेके घुटने

Brazil vs Scotland: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 3-0 से मात दी और ग्रुप-C में शीर्ष स्थान के साथ नॉकआउट चरण में जगह बना ली. गुरुवार को मियामी में खेले गए मैच में लंबे समय बाद वर्ल्ड कप में लौटे नेमार पर सभी की नजरें थीं, लेकिन जीत के सबसे बड़े नायक विनीसियस जूनियर रहे. उन्होंने दो गोल कर ब्राजील की जीत को आसान बना दिया.

मैच से पहले एक अलग वजह भी चर्चा में रही. एक ब्राजीलियाई ज्योतिषी ने दावा किया था कि मुकाबले के दौरान स्टेडियम में एलियंस दिखाई दे सकते हैं. हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ. मैदान पर सबसे ज्यादा ध्यान ब्राजील की दमदार खेल और कोच कार्लो एंसेलोटी की टीम के शानदार प्रदर्शन ने खींचा.

64 हजार से ज्यादा दर्शक मैदान में

मियामी में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर नॉकआउट दौर में जगह पक्की कर ली. 64 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में ब्राजील ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली और स्कॉटिश टीम को संभलने का मौका नहीं दिया.

मैच हाइलाइट्स

मैच का पहला गोल 10वें मिनट में आया. स्कॉटलैंड के डिफेंडर की गलती का फायदा उठाते हुए ब्राजील ने गेंद छीनी और विनीसियस जूनियर ने शानदार फिनिश के साथ टीम को बढ़त दिला दी. इसके बाद उन्होंने एक और गोल किया, लेकिन VAR जांच के बाद उसे रद्द कर दिया गया. बावजूद इसके ब्राजील का दबदबा लगातार बना रहा.

पहले हाफ के अंतिम चरण में ब्रूनो गुइमारेस के सटीक क्रॉस पर विनीसियस ने हेडर लगाकर अपना दूसरा गोल दागा और स्कोर 2-0 कर दिया. स्कॉटलैंड की टीम पूरे पहले हाफ में कोई खास मौका नहीं बना सकी. दूसरे हाफ में भी ब्राजील का आक्रमण जारी रहा. गुइमारेस की शानदार पहल पर मैथियस कुन्हा को मौका मिला और उन्होंने तीसरा गोल कर टीम की जीत लगभग तय कर दी. यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था.


ये भी पढ़ें: ‘शादी का दिया झांसा, बनाए शारीरिक संबंध’; दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पर लगे गंभीर आरोप


2023 के बाद नेमार की वापसी

मैच का भावुक क्षण तब आया जब लंबे समय बाद नेमार मैदान पर उतरे. अक्टूबर 2023 के बाद वर्ल्ड कप मंच पर उनकी वापसी हुई. स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया. हालांकि उन्होंने कम समय खेला, लेकिन अपनी मौजूदगी का असर जरूर दिखाया.

इस जीत के साथ ब्राजील ने ग्रुप-सी में सात अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया. वहीं, मोरक्को ने हैती को हराकर दूसरे स्थान के साथ अगले दौर में प्रवेश किया. स्कॉटलैंड का अभियान ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया. ब्राजील की जीत में सबसे बड़ी भूमिका विनीसियस जूनियर की रही, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर टीम को मजबूती से अगले चरण तक पहुंचाया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

5 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

14 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

41 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

42 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

51 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

53 minutes ago