लॉरेंस बिश्नोई. (फाइल फोटो)
गुजरात के साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने एक बार फिर से मौन व्रत रख लिया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह जेल प्रशासन और अधिकारियों से इशारों में बात कर रहा है. बिश्नोई के मौन ने नई आशंकाओं को आवाज दे दी है. जेल प्रशासन के बीच इस बात को लेकर हड़कंप सा मच गया है कि आखिर इस वक्त मौन रखने की वजह क्या हो सकती है. बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मुसेवाला के बाद क्या कोई अगला निशाने पर है.
पिछले साल 12 अक्टूबर को मुंबई में हुई एनसीपी अजित पवार गुट नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई पर लगा था. मीडिया खबरों के मुताबिक, बिश्नोई के शुटरों ने घटना को अंजाम दिया था. हालांकि पुलिस की चार्जशीट में लॉरेंस का नाम नहीं था. पुलिस ने 4,590 पन्नों की चार्जशीट में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) पर हत्या का आरोप लगाया है. अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है. इससे पहले म्ई 2022 में मशहुर पंजाबी सिंगर की हत्या का भी आरोप लॉरेंश पर लगा था. दिलचस्प बात ये है कि इन घटनाओं के समय भी लॉरेंस बिश्नोई 9 दिन के मौन व्रत पर था.
इन सबके अलावा लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान प्रकरण को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है. सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मे भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था.
1993 में जन्में गैंगस्टर का इस महीने की 12 तारीख को 32वां जन्मदिन आने वाला है. खबरों के मुताबिक, अपने बर्थ डे पर लॉरेंस मौन व्रत तोड़ सकता है. इस बार का मौन व्रत 13 दिनों को होने वाला है. इसके अलावा भी लॉरेंस हर मंगलवार को मौन व्रत रखता है. मौन धारण करने की अवधि में वह किसी से बात नहीं करता है.
साबरमती जेल के नियमों के अनुसार कोई भी कैदी किसी भी धार्मिक गतिविधी में हिस्सा ले सकता है और मिनट भर से लेकर पूरे दिन का मौन व्रत रख सकता है. लॉरेंस बिश्नोई को इस समय जेल के अंडा सेल में रखा गया है. जहां उसके अलावा और कोई कैदी नहीं है. लॉरेंस के जेल के बाहर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. यहां बहुत कम स्टाफ को आने जाने की इजाजत है. जेल मैनुअल के अनुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक नाश्ता और दोपहर का भोजन परोसा जाता है. उसे वहां से बाहर जाने की अनुमति नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…