कला-साहित्य

World Book Fair 2025: CMD उपेन्द्र राय की मौजूदगी में फिल्म निर्देशक प्रकाश झा ने किया भारत एक्सप्रेस और भारत लिटरेचर फेस्टिवल के स्टॉल का उद्घाटन

World Book Fair 2025: विश्व पुस्तक मेले-2025 के अवसर पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय राजधानी दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ पहुंचे, जहां उन्होंने मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक प्रकाश झा के साथ भारत एक्सप्रेस एवं भारत लिटरेचर फेस्टिवल के स्टॉल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर भारत लिटरेचर फेस्टिवल (BLF) की डायरेक्टर दिपाली वशि​ष्ठ और नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के चेयरमैन मिलिंद मराठे भी उनके साथ मौजूद रहे.

इस अवसर पर CMD उपेन्द्र राय ने अपने लेखों के संस्करण ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ प्रकाश झा को भेंट किए. इसके बाद उन्होंने नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के डायरेक्टर युवराज मलिक के साथ विश्व पुस्तक मेले का अवलोकन किया. NBT डायरेक्टर युवराज मलिक ने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय के साथ फिल्म निर्देशक प्रकाश झा को पुस्तक मेले का भ्रमण करवाया और मेले के भव्य आयोजन की बारीकियों को विस्तारपूर्वक दिखाया.

विश्व पुस्तक मेला 1 फरवरी 2025 से शुरू हुआ है. एक दिन पहले ही प्र​गति मैदान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मेले का भव्य उद्घाटन किया था. यह पुस्तक मेला तमाम पुस्तक प्रेमियों, लेखकों, प्रकाशकों और बुद्धिजीवियों के लिए बड़ा सुनहरा अवसर साबित होगा, जहां साहित्य, संस्कृति और विचारों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. इस बार इस मेले में मीडिया जगत की भी अहम भागीदारी है. इसमें भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क एक प्रमुख मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है.

CMD उपेन्द्र राय और BLF डायरेक्टर दिपाली वशि​ष्ठ की मौजूदगी में फीता काटते फिल्म निर्देशक प्रकाश झा.
CMD उपेन्द्र राय, BLF डायरेक्टर दिपाली वशि​ष्ठ, फिल्म निर्देशक प्रकाश झा और NBT चेयरमैन मिलिंद मराठे

भारत एक्सप्रेस और BLF के साझा साहित्य समारोह का तीसरा वर्ष

बताते चलें कि वर्ष 2025 भारत एक्‍सप्रेस और भारत लिटरेचर फेस्टिवल (BLF) की डायरेक्टर दिपाली वशि​ष्ठ की अगुवाई में साझा साहित्य समारोह का तीसरा साल है, जो कि संयुक्त रूप से ‘साहित्‍य’ से जुड़े आयोजन करते रहे हैं. इन साहित्य समारोह में साहित्‍य जगत की हस्तियां, मीडिया इंडस्‍ट्री से पत्रकार और लेखक, फिल्‍म निर्देशक, संवाद लेखक और प्रकाशक शामिल होते रहे हैं. आयोजनों में भारत की संस्कृति, साहित्‍य, कला पर विचार-विमर्श होता है.

भारत एक्‍सप्रेस और भारत लिटरेचर फेस्टिवल


भारत एक्‍सप्रेस और भारत लिटरेचर फेस्टिवल के संयुक्‍त रूप से होने वाले साहित्य समारोह से भारतीय संस्कृति एवं साहित्‍य को बढ़ावा मिलता है. ऐसा आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक यात्रा का एक भव्य उत्सव होता है.


¤ विश्व पुस्तक मेले की झलकियां ¤


विश्व पुस्तक मेले में CMD उपेंद्र राय और फिल्म निर्देशक प्रकाश झा.
विश्व पुस्तक मेले में विशेष प्रदर्शनी को देखते भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय
पुस्तक मेले में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय
प्रकाश झा को ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ पुस्तकें भेंट करते CMD उपेंद्र राय.
भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने अब तक कई पुस्तकों का लेखन किया है.
ये पुस्तकें भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय की कृतियां हैं.
भारत एक्सप्रेस, भारत लिटरेचर फेस्टिवल का बुक स्टॉल
विश्व पुस्तक मेले में हर आयु-वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं.

विश्व पुस्तक मेला (1 से 9 फरवरी)


राजधानी दिल्ली में शुरू हुआ विश्व पुस्तक मेला 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा. इस पुस्तक मेले में देश—दुनिया के कई नामी प्रकाशकों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई हैं. आयोजकों की ओर से बताया गया है कि इस वर्ष के पुस्तक मेले का थीम ‘Republic@75’ है, जो भारत के राष्ट्र-निर्माण, शासन, स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग को दर्शाता है. मेले में लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संविधान में निहित सिद्धांतों को प्रदर्शित किया गया है. यहां आने वाले विजिटर्स को देश के गणतंत्र के ढांचे और मौलिक अधिकारों के महत्व के बारे में गूढ़ जानकारी प्राप्त होगी.

हर साल आयोजित होने वाले पुस्तक मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लोग बड़े उत्साह के साथ आते हैं और अपनी पसंदीदा पुस्तकें खरीदते हैं. राष्ट्रपति मुर्मू ने पुस्तक मेले के उद्घाटन के अवसर पर किताबों को पढ़ने की अहमियत पर बात की और लोगों को किताबें पढ़ने की आदत बनाए रखने पर जोर दिया.

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

28 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

33 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago