Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anmol Bishnoi

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने NIA की मांग पर उनकी रिमांड अवधि 7 दिन के लिए बढ़ा दी है.

गैंगेस्टर अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने एनआईए रिमांड की अवधि को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है. विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की कोर्ट ने रिमांड की अवधि को बढ़ा दिया है. एनआईए ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी.

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अनमोल बिश्नोई को NIA ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 11 दिन की कस्टडी में सौंप दिया गया. NIA का दावा- 35+ हत्याओं, अपहरणों से इस युवक का सीधा लिंक है. यह सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्या में मुख्य आरोपी है.

अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टडी में लिया. यह युवक सलमान खान फायरिंग, मूसेवाला मर्डर सहित कई मामलों में आरोपी है, जो अमेरिका में रह रहा था.

Anmol Bishnoi News: अनमोल बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला है. वह 2021 में जाली पासपोर्ट की मदद से भारत से फरार हो गया था. उसे आखिरी बार कैलिफोर्निया में देखा गया था.

गुजरात के साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने एक बार फिर से मौन व्रत रख लिया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह जेल प्रशासन और अधिकारियों से इशारों में बात कर रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 2022 में दर्ज NIA से संबंधित 2 मामलों में आरोप-पत्र दाखिल किया गया था और जांच में पता चला है कि वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था.