देश

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में लॉरेंस डेनियल क्रिश्चियन की भी हुई मौत, लंदन में करते थे काम, पिता के अंतिम संस्कार में आए थे भारत

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में 242 लोग बैठे थे. इसमें से कोई अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहा था तो कोई पढ़ाई करने. इस हादसे में प्लेन में बैठे 242 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई. इन यात्रियों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे.

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले कुछ लोगों की कुछ कहानियां अब हमतक पहुंची है. कोई शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने जा रहा था. वहीं कोई पढ़ाई करने के लिए जा रहा था. कोई मां के इलाज के लिए लंदन से अपने देश आया था. तो कोई ईद मानकर लंदन लौट रहा था. लेकिन विमान पर बैठने के कुछ मिनट बाद इन सबकी कहानियां एक साथ खत्म हो गईं. कोई अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों में एक ऐसे ही व्यक्ति लॉरेंस डेनियल क्रिस्टियन भी थे.

लंदन में काम करते थे डेनियल

मां के साथ डेनियल की तस्वीर

लॉरेंस डेनियल क्रिस्टियन लंदन में काम करते थे. अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने डेनियल गुजरात के मणिनगर आए थे. लॉरेंस 12 जून को अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद लंदन लौट रहे थे. वो सीट नंबर 37 पर बैठे थे. उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने उनकी मां आई थी. मां के साथ डेनियल की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

मम्मी को वीडियो कॉल कर पूर्व सीएम को दिखाया था

लॉरेंस डेनियल लंदन में पढ़ाई के साथ काम करते थे. भारत से लंदन जाते वक्त उनकी मां उन्हें छोड़ने अहमदाबाद एयरपोर्ट आईं थी. फ्लाइट टेकऑफ करने से पहले उन्होंने अपनी मां को वीडियो कॉल किया था. जिसमें उन्होंने बताया कि देखो पूर्व मुख्यमंत्री अपने आगे की सीट पर बैठे हैं.

विमान हादसे की की जा रही जांच पड़ताल

एयर इंडिया का बोइंग विमान 787-8 ड्रीमलाइनर, टेकऑफ के कुछ सेकंड के अंदर अहमदाबाद के मेघानी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा. इस प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें से सिर्फ विश्वास कुमार नाम का एक व्यक्ति ही जिंदा बच पाया है.  अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर सारी जांच पड़ताल की जा रही है. जांच एजेंसियों को प्लेन का एक ब्लैक बॉक्स मिल चुका है. अब ब्लैक बॉक्स ढूंढने के बाद उसे डिकोड करने में कुछ समय लगेगा. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए एविएशन एक्सपर्ट जांच करेंगे, जिसमें ब्लैक बॉक्स और उसका विश्लेषण भी शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जिन्होंने अपने निजी सुख का त्याग किया, वही वीर साधक राष्ट्र के लिए धन्य माने जाते हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीर साधक को लेकर…

34 seconds ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

2 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

26 minutes ago