Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में 242 लोग बैठे थे. इसमें से कोई अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहा था तो कोई पढ़ाई करने. इस हादसे में प्लेन में बैठे 242 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई. इन यात्रियों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे.
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले कुछ लोगों की कुछ कहानियां अब हमतक पहुंची है. कोई शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने जा रहा था. वहीं कोई पढ़ाई करने के लिए जा रहा था. कोई मां के इलाज के लिए लंदन से अपने देश आया था. तो कोई ईद मानकर लंदन लौट रहा था. लेकिन विमान पर बैठने के कुछ मिनट बाद इन सबकी कहानियां एक साथ खत्म हो गईं. कोई अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों में एक ऐसे ही व्यक्ति लॉरेंस डेनियल क्रिस्टियन भी थे.
लंदन में काम करते थे डेनियल

लॉरेंस डेनियल क्रिस्टियन लंदन में काम करते थे. अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने डेनियल गुजरात के मणिनगर आए थे. लॉरेंस 12 जून को अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद लंदन लौट रहे थे. वो सीट नंबर 37 पर बैठे थे. उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने उनकी मां आई थी. मां के साथ डेनियल की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
मम्मी को वीडियो कॉल कर पूर्व सीएम को दिखाया था
लॉरेंस डेनियल लंदन में पढ़ाई के साथ काम करते थे. भारत से लंदन जाते वक्त उनकी मां उन्हें छोड़ने अहमदाबाद एयरपोर्ट आईं थी. फ्लाइट टेकऑफ करने से पहले उन्होंने अपनी मां को वीडियो कॉल किया था. जिसमें उन्होंने बताया कि देखो पूर्व मुख्यमंत्री अपने आगे की सीट पर बैठे हैं.
विमान हादसे की की जा रही जांच पड़ताल
एयर इंडिया का बोइंग विमान 787-8 ड्रीमलाइनर, टेकऑफ के कुछ सेकंड के अंदर अहमदाबाद के मेघानी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा. इस प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें से सिर्फ विश्वास कुमार नाम का एक व्यक्ति ही जिंदा बच पाया है. अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर सारी जांच पड़ताल की जा रही है. जांच एजेंसियों को प्लेन का एक ब्लैक बॉक्स मिल चुका है. अब ब्लैक बॉक्स ढूंढने के बाद उसे डिकोड करने में कुछ समय लगेगा. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए एविएशन एक्सपर्ट जांच करेंगे, जिसमें ब्लैक बॉक्स और उसका विश्लेषण भी शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

