देश

Noida News: नई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लिया चार्ज, बोलीं- नोएडा में कानून-व्यवस्था का राज कायम करना हमारी प्राथमिकता

Noida News: उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को नोएडा पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया है. यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा पुलिस आयुक्त का चार्ज लेने के बाद जिले से अपराध खत्म करने का अपना रोडमैप बताया. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का राज कायम करना, एनसीआर में रहने की वजह से जो चुनौतियां हैं उनको ओवरकम करके अच्छी पुलिसिंग को व्यवस्थित ढंग से लागू करना है. कमिश्नरेट में जो अच्छा काम हुआ है उसको आगे बढ़ाना, उसकी गति को बनाए रखना ये हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा.

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नोएडा (Noida News) एक कमर्शियल हब है, बहुत सारे निवेश, बहुत सारी फैक्ट्रियां यहां पर हैं. बहुत सारे कॉलेज हैं. यहां बहुत सारी कामकाजी महिलाएं हैं, उनको एक सुरक्षा कवच दिलाना और एहसास कराना ये हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार की किसी भी प्राथमिकताओं में किसी भी ठग की कोई जगह नहीं है. नोएडा (Noida News) को भी ठग मुक्त किया जाएगा.

खीरी हिंसा को शांत करने में निभाई अहम भूमिका

साल 2000 बैंच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह इससे पहले लखनऊ रेंच की आईजी थीं. अक्टूबर 2021 में लखीमपुर खीरी हिंसा के दौरान लक्ष्मी सिंह ने किसानों को शांत कराने में अहम भूमिका निभाई थीं. लक्ष्मी सिंह अपराध और अपराधी दोनों के लिए हमेशा काल बनकर सामने आई हैं. लक्ष्मी जिस भी जिले में रहीं, अपराधियों को ढेर ही करती रहीं.

अधिकारियों से बात करतीं आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह

अपराधियों के लिए सिरदर्द हैं- लक्ष्मी

आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह जहां भी तैनात रहीं, वो अपराधियों के लिए सिरदर्द साबित हुई हैं. लक्ष्मी यूपी के बुलंदशहर, बागपत, फर्रुखाबाद, चित्रकूट और वाराणसी में तैनात रह चुकी हैं. उन्होंने इन जिलों में रहते हुए कई इनामी बदमाशों का एनकाउंटर भी किया है.

ये भी पढ़ें : IPS Laxmi Singh: आईपीएस लक्ष्मी सिंह बनीं प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर, संभालेंगी नोएडा की कमान, रच चुकी हैं कई कीर्तिमान

प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं सम्मानित

लक्ष्मी सिंह को प्रधानमंत्री की तरफ से उनके अच्छे काम के लिए सिल्वर बेटन और होम मिनिस्ट्री की तरफ से 9 एमएम की पिस्टल इनाम के रुप में दी जा चुकी है. इतना ही नहीं यूपी सरकार की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ सेवा पुलिस मेडल से भी नवाजा जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

4 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago