Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां युवक ने अपने मां-बाप को गोली मार दी है. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार के लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से घर में तनाव का माहौल था. लेकिन किसी को ये अंदाजा नहीं था कि आरोपी रितेश ऐसी वारदात को अंजाम दे देगा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है.
यमुनापार के नैनी इलाके में मामा-भांजा तालाब इलाके में रहने वाले रितेश जायसवाल ने बुधवार दोपहर झगड़े के बाद अपने पिता लालचंद जायसवाल और मां कुसुम देवी को गोली मार दी. मां के सीने और पिता के हाथ में गोली लगी. गोली की आवाज सुन वहां अफरा तफरी मच गई.
इस वारदात को अंजाम देने के बाद रितेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. जब लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो वो खुद को गोली मारकर जान देने की धमकी देता रहा. करीब एक घंटे बाद एसएसपी भी मौके पर पहुंचे. एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीम ने दूसरे मकान की छत के रास्ते घुसकर रितेश को कमरे में दबोचा लिया और उसे कमरे से बाहर निकाला.
पारिवार के लोगों से पता चला है कि दो भाइयों में छोटे रितेश का कुछ दिन पहले घरवालों से कुछ कहासुनी हुई थी. तब से घरेलू कलह गहरा गई थी. घर में तनाव का माहौल था और रितेश बात-बात पर झगड़ा कर रहा था. इतना ही नहीं वो मरने-मारने की बात भी कर रहा था, लेकिन किसी ने ये सोंचा भी नहीं की था कि वो ऐसी वारदात को अंजाम दे सकता है.
ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का अफसोस नहीं, पॉलीग्राफी टेस्ट में कुबूला अपना जुर्म
घटना स्थाल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि मौके से आरोपित रितेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके कब्जे से परिवार की ही लाइसेंसी बंदूक, सात खोखे और आठ जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…