दुनिया

Afghanistan Bomb Blast: अफगानिस्तान में नमाज के दौरान मदरसे में बम ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

Afghanistan Bomb Blast: अफगानिस्तान के ऐबक शहर में दोपहर की नमाज के बाद जहादिया मदरसे में बम ब्लास्ट हो गया. जिसमे 18 लोगों की मृत्यु हो गई. मीडिया रिपोर्ट की माने तो मरने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की है. तालिबान के अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान में एक धार्मिक स्कूल में हुए बम विस्फोट में हुआ है और मरने वालों में  10 छात्र हैं.

अफगानिस्तान में समांगन के प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में प्रार्थना के समय एक धार्मिक स्कूल में बुधवार को हुए विस्फोट (Afghanistan Bomb Blast) में 18 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 27 लोग घायल हो गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि दोपहर करीब 12.45 बजे शहर के बीचो-बीच जहदिया मदरसा में ये धमाका हुआ. इस मदरसे (धार्मिक स्कूल) में बहुत सारे लड़के पढ़ रहे हैं.

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने विस्फोट की पुष्टि की. उन्होंने आगे कहा कि हमारे जासूस और सुरक्षा बल इस अक्षम्य अपराध के अपराधियों की पहचान करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं. तो वहीं, इस घटना के बाद तालिबान का कहना है कि पिछले साल देश पर कब्जा करने के बाद से उनका ध्यान युद्धग्रस्त देश को सुरक्षित रखने पर केंद्रित है, हालांकि हाल के महीनों में मस्जिदों सहित कई हमले हुए हैं. जिनमें से कुछ का दावा इस्लामिक स्टेट ने किया है.

दो महीने पहले हुआ था एक मस्जिद में धमाका

बता दें कि, 2 महीने पहले भी काबुल में स्थित गृह मंत्रालय के पास बनी मस्जिद में जोरदार विस्फोट (Afghanistan Bomb Blast) हुआ था. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट को माने तो  उस विस्फोट में चार लोगों की जान चली गई, जबकि जबकि 25 लोग घायल हुए थे. तालिबान द्वारा जारी एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि ब्लास्ट उस समय हुआ जब सरकार के मंत्री और आगंतुक नमाज पढ़ रहे थे.

ये भी पढ़ें : China: चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन, तियानमेन स्क्वायर नरसंहार के बाद संभाली थी CCP की कमान

15 अगस्त 2021 से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा है. तालिबान शांति का दावा करता रहा है, लेकिन हमलों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है.

-भारत समाचार

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

4 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago