देश

बंगाल चुनाव से पहले ‘दीदी’ को लगा बड़ा झटका! टेनिस स्टार लिएंडर पेस भगवा खेमे में शामिल, बोले-‘यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन’

Leander Paes joins BJP: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Bengal 2026 Election) से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेला है. अंतरराष्ट्रीय टेनिस जगत का बड़ा नाम और पूर्व टीएमसी नेता लिएंडर पेस अब बीजेपी के सिपाही बन गए हैं. मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अभी तक उन्होंने खेल के जरिए अपने माता-पिता और परिवार का नाम रोशन किया था, लेकिन अब बीजेपी ने उन्हें देश और देशवासियों की सेवा करने का एक बहुत बड़ा मंच प्रदान किया है. पेस ने पार्टी की सदस्यता पर्ची को महज एक कागज नहीं, बल्कि अपने जीवन का सबसे बड़ा अवसर करार दिया.

ममता बनर्जी के लिए रणनीतिक झटका क्यों?

बताते चलें कि लिएंडर पेस का टीएमसी छोड़ना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा व्यक्तिगत और राजनीतिक झटका माना जा रहा है. पेस और बीजेपी के बीच इस गठबंधन की पटकथा 24 मार्च को ही लिख दी गई थी, जब उन्होंने कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी. उस गुप्त बैठक के बाद से ही उनके पाला बदलने की अटकलें तेज थीं.

पेस की बंगाल में जबरदस्त लोकप्रियता है और बीजेपी को उम्मीद है कि उनके आने से युवाओं और शहरी मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी. अभी तक टीएमसी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन चुनाव से ऐन पहले एक ‘ग्लोबल आइकन’ का साथ छोड़ना सत्ताधारी दल के लिए चिंता का विषय है.

चुनावी रण में पेस की क्या है भूमिका?

बीजेपी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि लिएंडर पेस केवल एक चेहरे के रूप में नहीं बल्कि एक सक्रिय प्रचारक के रूप में मैदान में उतरेंगे. वे आगामी विधानसभा चुनाव (Bengal 2026 Election) में राज्यभर में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं और रोड शो करते नजर आएंगे.

खेल की दुनिया में अपनी फाइटिंग स्पिरिट के लिए मशहूर पेस अब राजनीतिक गलियारों में बीजेपी के ‘ब्रैंड एंबेसडर’ की भूमिका निभाएंगे. पार्टी का मानना है कि पेस का स्वच्छ अक्स और अंतरराष्ट्रीय पहचान बंगाल के गौरव (Bengali Pride) के मुद्दे को और हवा देगी, जिसे बीजेपी भुनाने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: गंदी जुबान तगड़ा इलाज! तेलंगाना हेट स्पीच बिल पर खलबली, कांप रहे नफरती; जानें नियम

बंगाल का चुनावी गणित: दो चरणों में महासंग्राम

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर इस बार मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है. चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को निर्धारित है. इसके ठीक बाद 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिससे यह साफ हो जाएगा कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी. बीजेपी ने पेस को शामिल कर यह संदेश दे दिया है कि वह इस बार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती. युद्ध स्तर पर जारी तैयारियों के बीच लिएंडर पेस की एंट्री ने बंगाल के चुनावी समर को और भी रोमांचक बना दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

28 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

1 hour ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

1 hour ago