देश

“पीएम मोदी आधे साधु और आधे गृहस्थ हैं…” जैन आचार्य पद्मसागर सूरीश्वरजी ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को बताया प्रेरणादायक

Jain Acharya Padmasagar Surishwarji Praises PM Modi: अध्यात्म और राजनीति का संगम जब राष्ट्रनीति बन जाता है, तो देश की दिशा बदल जाती है. जैन धर्म के महान संत आचार्य श्री पद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके कृतित्व की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है.

आचार्य श्री ने पीएम मोदी को एक ऐसा जननायक बताया है जिसने सत्ता के गलियारों से निकलकर सीधे देश की सवा सौ करोड़ जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई है. उनके अनुसार, मोदी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण के संवाहक हैं.

आधे साधु और आधे गृहस्थ: मोदी का व्यक्तित्व

आचार्य ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन, उनकी सादगी, उनका समर्पण और उनका लक्ष्य—ये सभी बातें हमें उनके जीवन की गहराई को समझने में मदद करती हैं. उन्होंने कहा, “शब्दों में सब कुछ व्यक्त करना मुश्किल है, लेकिन मैं यही कहूंगा कि वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो आधे साधु और आधे गृहस्थ के रूप में जीवन जी रहे हैं. उनका जीवन सरल, उद्देश्यपूर्ण और प्रेरणादायक है.”

उन्होंने यह भी बताया कि कई वर्षों बाद उनकी पीएम मोदी से फिर मुलाकात हुई और उनके साथ बातचीत करके उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई. उन्होंने कहा कि इस दौर में, जहां दुनिया में युद्ध और संघर्ष की स्थिति है, पीएम मोदी ने देश को संकटों से बचाने और लोगों को शांति और सुरक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास किया है. आचार्य ने प्रधानमंत्री का इसके लिए विशेष आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें- 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया सुधींद्र तीर्थ स्वामी को याद, बताया सादगी और दयालुता का प्रतीक

भारतीय संस्कृति का वैश्विक पुनरुत्थान

आचार्य श्री पद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज ने आगे कहा कि पहले एक समय ऐसा था जब हम शांति की तलाश में पूरी दुनिया में नजर दौड़ाते थे, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं. पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही है और हमारे विचारों को समझने की कोशिश कर रही है. इस बदलाव का श्रेय उन्होंने पीएम मोदी को दिया. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति लंबे समय तक सोई हुई थी और लोगों के मन में यह एहसास नहीं था कि वे कौन हैं और सनातन संस्कृति क्या है, लेकिन पीएम मोदी ने लोगों के मन में हमारी संस्कृति और सनातन परंपराओं को समझने और अपनाने की भावना जगाई है.

‘दिलों पर राज करने वाला नेता’

आचार्य जी ने यह भी कहा, “दिल्ली में राज करने वाले तो बहुत लोग आए और गए, लेकिन लोगों के दिलों पर राज करने वाले बहुत कम होते हैं. पीएम मोदी ऐसे ही एक नेता हैं, जिन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई. ईश्वर करें उनका स्वास्थ्य उत्तम रहे, देश-सेवा के कार्यों में उन्हें हमेशा सहयोग प्राप्त हो और उनका मार्गदर्शन हमेशा हमारे लोगों के कल्याण के लिए रहे.”

आचार्य ने प्रधानमंत्री के लिए मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि उनका राष्ट्र का विकास हो, लोगों का उत्थान हो और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हों. उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी निश्चित रूप से अपने कार्यों में सफल होंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

6 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

20 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

43 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

1 hour ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

2 hours ago