लेफ्ट ने बंगाल में उतारे 16 उम्मीदवार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी चुनाव आयोग कर सकता है. ऐसे में सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में जुटी हुई है. वहीं इंडिया अलायंस में शामिल दल लगातार कांग्रेस से किनारा कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के बाद अब लेफ्ट ने भी 16 उम्मीदवारों को उतार दिया है. जिसके बाद ये साफ हो गया है कि अब लेफ्ट भी बंगाल में अकेले ही चुनावी हुंकार भरेगा.
लेफ्ट की ओर से जारी हुई लिस्ट में कूचबिहार से नीतीश चंद्र रॉय, जलपाईगुड़ी से देबराज बर्मन और आसनसोल से जहांआरा खान को चुनावी मैदान में उतारा है. वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बसु ने उम्मीदवारों को उतारने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि “लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर अधीर रंजन के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही.
हालांकि इस दौरान बिमान बसु ने ये भी कहा कि सीट बंटवारे के लिए अगर कांग्रेस चर्चा करना चाहती है तो अभी भी दरवाजे खुले हुए हैं. अगर कांग्रेस की तरफ से सकारात्मक प्रस्ताव आता है, तो सीट पर समझौता किया जाएगा. अभी भी वाम मोर्चा गठबंधन से इनकार नहीं कर रहा है. वाम मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए नए चेहरों को तरजीह दी है. जिन 16 चेहरों के नाम घोषित किए गए हैं, उनमें 14 नए नामों को शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें- कांग्रेस को झटका देंगी मायावती? अमेठी-रायबरेली से उतारेंगी उम्मीदवार, अयोध्या को लेकर ये है प्लान
बता दें इससे पहले टीएमसी ने प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मादवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. जिसमें पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान से लेकर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद और सांसदी खोने वालीं महुआ मोइत्रा का नाम शामिल है. वहीं इस बार टीएमसी ने बंगाली फिल्म एक्ट्रेस नुसरत जहां का टिकट काट दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…