देश

‘मोदी जी ने जातिवाद के विषधर को समाप्त किया…’ लखनऊ में बोले सांसद दिनेश शर्मा

MP Dinesh Sharma Lok Sabha Election 2024: सांसद दिनेश शर्मा ने ठाकुरगंज लखनऊ में लाभार्थियों के एक विशाल सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के कार्यकाल में बिना भेदभाव के गरीब को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए कार्य किया गया. उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि विरोधी दल यह भ्रांति फैलाते हैं कि भाजपा आएगी तो मुसलमानों का बहुत अधिक नुकसान हो जाएगा किंतु भाजपा के आने के बाद सबसे अधिक लाभ अल्पसंख्यक समाज को हुआ है.आज 10 किलो राशन सबको बराबर मिल रहा है. कन्या के विवाह की समाज कल्याण योजना के अन्तर्गत आज हिन्दू कन्या के विवाह के लिए 51 हजार रूपए दिए जा रहे हैं और यही धनराशि मुसलमान कन्या के विवाह के लिए दी जा रही है. आवास योजना का लाभ भी हिन्दू मुसलमान में भेद किये बिना दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी हो या बहुजन समाजवादी पार्टी हो अथवा कांग्रेस हो, ये रमजान के महीने में टोपी लगाकर तो खड़े हो जाते हैं किंतु कभी मुसलमानों कि गरीबों को दूर करने का काम नही किया. उन्होने कहा कि चाहे होली रमजान के महीने में त्योहार आने पर गैस का उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा. मोदी का मतलब है कोई भेदभाव नहीं तथा सभी को बराबर का अधिकार और सुविधा देना है. उनका सपना है कि एक दूसरे से मिलकर आगे चलो क्योंकि इसी से देश मजबूत होगा.

महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान मोदी ने दिया

डा. शर्मा ने कहा कि महिलाओं को मोदी ने सबसे अधिक सम्मान दिया. घरों में शौचालय की सुविधा देकर महिलाओं को सम्मान दिया तथा वह दिन लद गए जब महिलाएं शौच जाने के लिए अंधेरा होने का इंतजार करती थीं. आज महिलाओं को छत मिल गई है. मोदी ने जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी कार्यों के लिए धन देने की व्यवस्था की. गर्भवती महिलाओं को गर्भ के दौरान विशेष सुविधा देना, बच्चे के जन्म लेने पर उसकी मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करना, बालिकाओं के विवाह के लिए व्यवस्था और यहां तक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उसकी अंत्येष्टि करने के लिए धन देने की व्यवस्था बिना भेदभाव के की गई है. पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज कराने की व्यवस्था भी मोदी ने आज बिना भेदभाव के परिवार के सभी सदस्यों के लिए की है.

ये भी पढ़ेंः चुनाव से पहले सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम 2 रुपये घटाए, पेट्रोलियम मंत्री ने दिखाया महंगाई से राहत देने का गणित

सांसद शर्मा ने कहा कि वास्तव में मोदी गारंटी बिना भेदभाव के आपके परिवार के सुख दुख में मदद करने की है. उन्होंने उपस्थित समुदाय से कहा कि यदि उनके पास कार्ड नहीं है तो वे उसे बनवाएं और मोदी द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दी जा रही सुविधा का लाभ उठाएं. वास्तव में मोदी की सरकार एक कल्याणकारी सरकार है इसीलिए वह चाहती है कि गरीब के गरीबी उसे परेशान न करे तथा समय समय पर उसके सामने आने वाली समस्याओं को निदान विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हो सके.

भाजपा इंसानियत की पार्टी है

उन्होंने कहा कि भाजपा भेदभाव की पार्टी नही है. यह इंसानियत की पार्टी है तथा लोगों का दुःख दर्द दूर करने के लिए संकल्प लेने वाली पार्टी है. डा. शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग जनता का वोट तो ले लेते हैं किंतु साढ़े चार साल तक दिखाई नही देते. ये साढ़े चार साल बाद भेष बदलकर आ जाते हैं और एक बार फिर से आपको धोखा दे जाते हैं. उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से फिर एक बार मोदी सरकार का नारा भी लगवाया.

ये भी पढ़ेंः EC ने बाॅन्ड का डेटा वेबसाइट पर किया अपलोड, फ्यूचर गेमिंग ने दिया सबसे अधिक 1368 करोड़ का डोनेशन

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago