देश

JNUSU Election: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट की चारों सीट पर जीत, अदिति मिश्रा नई अध्यक्ष, ABVP ने खोई साख

JNUSU Election: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का नतीजा आ गया है. यहां केंद्रीय पैनल की चारों सीटों पर लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों ने जीत हासिल की है. वहीं पिछले साल एक सीट हासिल करने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चारों सीटों पर चुनाव हार गई. इस बार जेएनयू छात्र संघ चुनावों में मुख्य मुकाबला विद्यार्थी परिषद और लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों के बीच था.

यहां अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर कीझाकूट गोपिका बाबू, महासचिव पद पर सुनील यादव और सचिव पद पर दानिश को जीत मिली है. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 4 नवंबर को छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान हुआ था. गुरुवार सुबह से ही सामने आ रहे रुझानों में लेफ्ट समर्थित उम्मीदवार लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए थे. हालांकि एक सीट पर कई बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार ने मामूली बढ़त हासिल की, लेकिन देर शाम नतीजे आते-आते चारों सीटों पर लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों ने जीत हासिल कर ली.

वाम दलों के उम्मीदवारों ने सभी सीटों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव पद पर अपनी जीत सुनिश्चित की है. कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी यह चुनाव लड़ा है, लेकिन वह बुरी तरह पिछड़ गई और चारों में से किसी भी सीट पर मुख्य मुकाबले में नहीं रही.

लंबे समय बाद 3 वामदल एक साथ

इस वर्ष वाम संगठनों ने संयुक्त रूप से छात्रसंघ चुनाव लड़ा. तीनों मुख्य वाम छात्र संगठन एसएफआई, आइसा व डीएसएफ के बीच गठबंधन था. इस बार विशेष रणनीति के तहत ये छात्र संगठन एकजुट हुए थे. दरअसल, लंबे समय बाद छात्रसंघ चुनाव में ये संगठन साथ आए हैं.

इन वामदलों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अदिति मिश्रा मैदान में थीं. अदिति मिश्रा अध्यक्ष पद का चुनाव जीत चुकी हैं. मतगणना में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अन्य सभी उम्मीदवारों के मुकाबले वे शुरुआती दौर से ही आगे चल रही थीं.

उपाध्यक्ष पद पर भी लेफ्ट उम्मीदवार कीझाकूट गोपिका बाबू को जीत हासिल हुई. महासचिव पद पर लेफ्ट पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार सुनील यादव ने जीत दर्ज की है. दिनभर चली मतगणना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार राजेश्वर कांत दुबे एक बार मामूली अंतर से आगे हुए थे, लेकिन शाम होते होते लेफ्ट प्रत्याशी ने उन्हें पराजित कर दिया.

दानिश अली की जीत विचारधारा की जाीत

वहीं संयुक्त सचिव पद पर भी लेफ्ट उम्मीदवार दानिश अली को विजय हासिल हुई. लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों ने इसे विचारधारा की जीत बताया. उन्होंने कहा कि जेएनयू के छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विचारों को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही चारों सीटों पर मतगणना समाप्त हो चुकी है और अंतिम नतीजे आ गए हैं.

बता दें कि इस वर्ष विश्वविद्यालय में कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए थे. जेएनयू के इन मतदान केंद्रों पर मंगलवार को वोट डाले गए थे. यहां दो अलग-अलग पालियों में मतदान कराया गया था. पहली पाली का मतदान दोपहर 1 बजे तक चला. इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से दूसरी पाली का मतदान प्रारंभ हुआ था.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव समेत विभिन्न संकायों के काउंसलर पद के लिए यह मतदान हुआ था. विश्वविद्यालय के कुल 9043 छात्र मतदाता थे. हालांकि, विश्वविद्यालय में इस बार कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ, जो बीते वर्ष के मुकाबले कुछ कम है.


ये भी पढ़ें: Bihar Election Voting Live Updates: बिहार में पहले चरम में 60.25% हुआ मतदान


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

3 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

15 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

38 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

50 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

1 hour ago