Fact Check: आज बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण को लेकर तैयारियां चल रही है. वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर आए दिन चुनाव से जुड़ा कुछ न कुछ देखने को मिल ही जाता है. इस बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इसमें पीएम मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है कि आजादी की लड़ाई में उनके पिता को जेल हुआ था और जब वो छूटनेवाले थे तभी मेरा जन्म हुआ था. आइए जानते हैं वायरल पोस्ट का सच.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा हैं. इस पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘मां बताती थीं कि आजादी की लड़ाई में पिता जी को पांच वर्षों के लिए जेल हो गई थी. जब जेल से छूटने वाले थे तभी मेरा जन्म हुआ था. मैं बहुत भाग्यशाली हूं, लकी हूं.
अब इसको कई यूजर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर रहे हैं. इस पोस्ट को फेसबुक यूजर Bibekanand Kumar ने 5 नवंबर को एक न्यूज चैनल के नाम से पोस्ट किया था, जिससे यह और विश्वसनीय लगे.
जब भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक की टीम ने इस पोस्ट की जांच की, तो गूगल सर्च पर इस तरह के किसी भी बयान या खबर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. फैक्ट चेक टीम ने प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक वेबसाइट narendramodi.in पर भी उनके जीवन से जुड़ी इस जानकारी को खोजा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं मिला. वेबसाइट के अनुसार, पीएम मोदी के बचपन के दिन काफी संघर्षपूर्ण थे. वो अपने पिता के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में मदद करते थे.
उपरोक्त चैनल ने भी स्पष्ट किया कि यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी है और उसके प्लेटफॉर्म से ऐसी कोई खबर कभी जारी नहीं की गई. चैनल ने कहा कि उनके आधिकारिक लोगो का गलत इस्तेमाल कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है.
जांच में हमने पोस्ट डालने वाले यूजर की प्रोफाइल को भी खंगाला, तो पता चला कि यह फेसबुक अकाउंट 2012 में बनाया गया था, जिसके 8,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं. वहीं, यूजर का लोकेशन पटना, बिहार का हैं.
जांच में पाए गए तथ्यों और जानकारी से इस बात की पुष्टि हो गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी अपने जन्म या पिता को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. यह वायरल पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है और इसका मकसद दुष्प्रचार को फैलाना है. साथ ही न्यूज चैनल के नाम का गलत इस्तेमाल कर इसे वास्तविक दिखाने की कोशिश की गई है, इसलिए किसी भी वायरल सामग्री को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें और तभी साढा करें.
ये भी पढ़ें: Fact Check: पीएम मोदी ने कहा, यह पवन नहीं आंधी है, जानें वायरल हो रहे वीडियो का सच
-भारत एक्सप्रेस
Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…
Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…
Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…
PM Modi Foreign Policy: साल 2026 में भारत ने अमेरिका और रूस दोनों के साथ…
Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…
India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…