जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा मंगलवार को भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के आवास पर पहुंचे. इस दौरान एलजी ने CMD उपेंद्र राय से मुलाकात कर उनके बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि राजेश राय जी के जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है. परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस और शक्ति मिले, यही उनकी प्रार्थना है.
LG मनोज सिन्हा ने CMD उपेंद्र राय जी और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस दुख में उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने राजेश राय के योगदान और उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जाना न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी बड़ी क्षति है.
दरअसल, भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय का बीते 25 अक्टूबर को दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. इसके बाद यूपी के गाजीपुर जिले में उनके पैतृक गांव शेरपुर कला में 27 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया था और पूरे विधि विधान से त्रयोदशी की गई.
CMD उपेंद्र राय ने मनोज सिन्हा के इस स्नेह और संवेदना के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनका आशीर्वाद और साथ मिलना परिवार के लिए बड़ी ताकत है.
मनोज सिन्हा का यह आगमन केवल औपचारिकता नहीं बल्कि उनके मानवीय और संवेदनशील व्यक्तित्व का परिचय था. उन्होंने जिस आत्मीयता से परिवार को सांत्वना दी, उससे यह संदेश गया कि दुख की घड़ी में साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी ताकत है.
स्वर्गीय राजेश राय मूलत: गाज़ीपुर जिले की मोहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर कला गांव के निवासी थे. वे लंबे समय तक अपने पैतृक गांव में रहे थे और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. सरलता और उदार व्यक्तित्व के कारण वे समाज में बेहद लोकप्रिय थे. उनका सहारा इंडिया परिवार से भी लंबा जुड़ाव रहा. उन्होंने जीवन भर सामाजिक सहयोग और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, जिससे उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता था. उनके असामयिक निधन पर देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया था. वहीं आज चिन्मय मिशन, लोधी रोड, दिल्ली में एक शोक सभा का आयोजन किया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…