CJI On Delhi Red Fort Blast: सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद से तमाम एजेंसियां अलर्ट पर हैं. वहीं 9 जान जाने से कई परिवारों में मातम पसर गया है. हादसे में 9 लोगों की दुखद मौत के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट और पूरे न्यायिक एवं कानूनी समुदाय की ओर से गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से नागरिक गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता भी दोहराई है.
हम सभी 10 नवंबर 2025 की शाम को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट (Delhi Red Fort Blast) से हुई जानमाल की दुखद हानि से बहुत दुखी हैं. भारत के सुप्रीम कोर्ट और देश के पूरे न्यायिक और कानूनी समुदाय की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी के साथ हैं.
अपने मैसेज में CJI बीर आर गवई ने कहा कि उन लोगों के प्रति भी हमारी संवेदना है जो घायल हुए हैं या किसी और तरह से प्रभावित हुए हैं. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने आगे कहा कि
‘ऐसे नुकसान के दर्द को कोई भी शब्द सच में कम नहीं कर सकता, फिर भी हम आशा करते हैं कि राष्ट्र की सामूहिक सहानुभूति और एकजुटता दुख की इस घड़ी में कुछ सांत्वना देगी.’
आगे उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में, हम शोक संतप्त लोगों के साथ खड़े हैं. हम कानून के शासन को बनाए रखने, न्याय सुनिश्चित करने और हर नागरिक की गरिमा की रक्षा करने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति मिले. शोक संतप्त परिवारों और इस अपूरणीय क्षति पर शोक मनाने वाले सभी लोगों को साहस और सांत्वना मिले.
ये भी पढ़ें: जंग का डर! दिल्ली धमाके से दुनिया में हड़कंप; पाकिस्तानी एयरफोर्स ने भरी उड़ान, ब्रिटेन की एडवाइजरी जारी
CJI गवई का यह संदेश सिर्फ एक औपचारिक संवेदना नहीं है, बल्कि यह दुख और अनिश्चितता के माहौल में न्यायपालिका की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराता है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सुप्रीम कोर्ट कानून के शासन को बनाए रखने, न्याय सुनिश्चित करने और हर नागरिक की गरिमा की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. यह आश्वासन उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है.
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…