देश

Delhi Election Result: चुनाव के परिणामों के बीच LG का बड़ा आदेश, कहा- सचिवालय से फाइल और दस्तावेज नहीं ले जा सकते बाहर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक अहम आदेश दिया. उन्होंने कहा है कि सचिवालय परिसर से किसी भी सरकारी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर या अन्य संवेदनशील सामग्री को बाहर न ले जाया जाए.

उपराज्यपाल के इस आदेश का उद्देश्य सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना सचिवालय परिसर में किसी भी फाइल, दस्तावेज या कंप्यूटर हार्डवेयर की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया है. एलजी के आदेश में यह स्पष्ट है कि कोई भी दस्तावेज, फाइल या कंप्यूटर हार्डवेयर सचिवालय से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है.

डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित का आदेश

इससे पहले, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी किया गया था. जीएडी ने आला अधिकारियों को तत्काल दिल्ली सचिवालय पहुंचकर सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि किसी भी दस्तावेज़, कंप्यूटर हार्डवेयर या अन्य सरकारी सामग्री को बिना अनुमति के दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर नहीं ले जाया जाए. यह निर्देश सभी संबंधित शाखाओं और विभागों के अधिकारियों को जारी किया गया है, ताकि सचिवालय के तहत सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड, फाइल, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक फाइल्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

डेटा की सुरक्षा में न हो कोई कमी

यह आदेश दिल्ली सचिवालय के साथ-साथ मंत्रियों के सचिवालय कार्यालयों और कैंप कार्यालयों पर भी लागू होगा. इन कार्यालयों के प्रभारी अधिकारियों को भी इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इस आदेश को सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी के साथ जारी किया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकारी रिकॉर्ड और डेटा की सुरक्षा में कोई कमी न हो.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा. नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 3,186 वोटों से चुनाव हार गए. यहां से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने जीत हासिल की.


इसे भी पढ़ें- बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी का रिएक्शन, कहा- विकास और सुशासन की जीत


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

5 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

6 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

36 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

45 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

45 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

52 minutes ago