Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi On Delhi Election Result: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी का रिएक्शन, कहा- विकास और सुशासन की जीत

दिल्ली में मिली बड़ी जीत से PM मोदी भी बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे ‘विकास और सुशासन की जीत’ बताया.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

PM Modi On Delhi Election Result: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. पार्टी ने दो-तिहाई सीटों पर जीत हासिल कर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. 2015 से लगातार सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस बड़ी जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर इसे ‘विकास और सुशासन की जीत’ बताया.

दिल्ली की जनता के लिए पीएम मोदी की गारंटी

पीएम मोदी ने लिखा, “जनशक्ति सर्वोपरि है!

विकास की जीत होती है, सुशासन की जीत होती है. मैं दिल्ली के अपने प्यारे भाइयों और बहनों को इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए नमन करता हूं. हम इन आशीर्वादों को पाकर बहुत ही सम्मानित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं. यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली के विकास, लोगों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि दिल्ली एक विकसित भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाए.”

दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

दिल्ली की जनता ने इस बार बीजेपी पर पूरा भरोसा जताया और उसे ऐतिहासिक जीत दिलाई. अब पार्टी राजधानी के विकास को नई दिशा देने के लिए तैयार है. बीजेपी की इस जीत को मोदी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का समर्थन माना जा रहा है.


इसे भी पढ़ें-  पूर्व CM केजरीवाल को हराने वाले Pravesh Verma पर है भारी कर्ज, जानें कितनी है Net worth


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest