देश

सावन विशेष: ‘लिंगम के राजा’ का मंदिर, जहां एक साथ पूजे जाते हैं ‘हर’ और ‘हरि’

सावन का पावन माह चल रहा है. शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं तो चहुंओर ‘हर हर महादेव’ की गूंज है. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित ‘लिंगम के राजा’का लिंगराज मंदिर स्थित है, जहां भक्त भक्ति भाव से पहुंचते हैं और ‘हर’ के साथ ‘हरि’ का दर्शन करते हैं.

एकता का अद्भुत केंद्र

लिंगराज यह मंदिर भगवान शिव (हर) और भगवान विष्णु (हरि) के एक स्वरूप हरिहर को समर्पित है, जो शैव और वैष्णव संप्रदायों के मिलन का भी प्रतीक है. 11वीं शताब्दी में सोमवंशी राजा जजाति केशरी ने मंदिर का निर्माण कराया था. यहां स्थापित स्वयंभू शिवलिंग का व्यास 8 फुट और ऊंचाई 8 इंच है. कलिंग स्थापत्य शैली में बना यह मंदिर अपनी बारीक नक्काशी और विशाल मीनार के लिए भी विख्यात है. प्रांगण में स्थित अन्य छोटे मंदिरों से सुसज्जित इस परिसर की भव्यता दूर से ही मन मोह लेती है.

गैर-हिंदुओं का मंदिर में प्रवेश निषेध है. उनके लिए मंदिर परिसर के बाहर एक मंच बनाया गया है, जहां से वे इसकी भव्यता का दर्शन कर

पौराणिक कथाओं के अनुसार, लिंगराज मंदिर का उल्लेख ब्रह्म पुराण में मिलता है. एक कथा के मुताबिक, देवी पार्वती ने यहीं ‘लिट्टी’ और ‘वसा’ नामक राक्षसों का वध किया था. संग्राम के बाद माता पार्वती को प्यास लगी थी, जिसके लिए भगवान शिव ने बिंदुसागर सरोवर बनाया, जिसमें सभी पवित्र नदियों का जल समाहित है. यह सरोवर मंदिर के उत्तर में है और चंदन यात्रा जैसे उत्सवों का केंद्र है.

शिव की तपोभूमि का केंद्र

लिंगराज मंदिर में महाशिवरात्रि, अशोकाष्टमी और चंदन यात्रा जैसे त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं. महाशिवरात्रि के साथ ही सावन समेत अन्य धार्मिक अवसरों पर भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं. उपवास रखकर भगवान शिव को प्रसाद चढ़ाते हैं और रात में महादीप जलाकर उपवास तोड़ते हैं. चंदन यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू होने वाला 21 दिवसीय उत्सव है, जिसमें भगवान की मूर्तियों को बिंदुसागर सरोवर में चंदन और जल से स्नान कराया जाता है.

अशोकाष्टमी पर भगवान लिंगराज की रथयात्रा निकलती है, जिसमें उनकी मूर्ति को रामेश्वर मंदिर ले जाया जाता है. मंदिर के पास बिंदुसागर सरोवर और एकाम्र वन उद्यान भी दर्शनीय हैं. एकाम्र वन में औषधीय गुणों वाले पौधे और हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े वृक्ष इसे खास बनाते हैं. पर्यटक मुक्तेश्वर, राजरानी, अनंत वासुदेव और परशुरामेश्वर जैसे नजदीकी मंदिरों की मनमोहक वास्तुकला का भी आनंद ले सकते हैं.


ये भी पढ़े: ‘यह राष्ट्र गौरव और विजयोत्सव का सत्र है…’, मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद में PM Modi


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

1 minute ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

15 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

23 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

37 minutes ago