उत्तर प्रदेश

Varanasi News: वाराणसी में महिला भूमिहार समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया ‘आया सावन झूम के’ कार्यक्रम, महिलाओं ने लिया मां की तरह पौधों की देखभाल करने की शपथ

Varanasi News: सावन के पावन महीने में पारंपरिक उत्सवों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए महिला भूमिहार समाज की महिलाओं ने एक रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आया सावन झूम के’ का आयोजन होटल अमाया में किया. जिसमें सभी सम्मानित सदस्यों ने पारंपरिक लोकगीत कजरी और नृत्य की रसधार में सावनी फुहार का जमकर आनंद उठाया.

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. जिसमें विशिष्ट अतिथि डॉ. इंदू सिंह, डॉ.सरोज पांडे, माधुरी राय, डॉ आकांक्षा राय, डॉ रिया राय, नीलम सिंह, डॉ सुषमा राय जी उपस्थित रहीं. विघ्नहर्ता श्री गणेश वंदना का गायन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया.

सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना मकसद

महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डा राजलक्ष्मी राय ने बताया,

“इस आयोजन का उद्देश्य न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना है, बल्कि समाज की महिलाओं को एकसाथ जोड़कर उनके आत्मबल और सामाजिक भागीदारी को भी प्रोत्साहित करना है.”

“वृक्षारोपण को करेंगे प्रोत्साहित”

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से शपथ लिया गया कि एक वृक्ष मां के नाम पर लगायेंगे एवं अपने परिचितों को भी वृक्षारोपण करने को प्रोत्साहित करेंगे.

ये भी पढ़ें- UP News: धर्मांतरण के नाम पर राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र अब नहीं चलेगा: विधायक Dr. Rajeshwar Singh ने की केंद्रीय कानून की मांग

पारंपरिक गीत गाकर सावन का किया स्वागत

सावन के महीने में प्रकृति मानसून की गोद में आनंदित होती है. तो भला महिलाएं सावन में कैसे पीछे रह सकती हैं. हरे परिधान में हाथों में मेंहदी और हरी हरी चूड़ियों के साथ सज धजकर सभी महिलाएं कार्यक्रम को चार चांद लगा दी. सावन गीतों और ढोलक की थाप से महिलाओ ने जमकर पारंपरिक गीत गाकर नाचा और सावन के मौसम का उल्लासपूर्वक स्वागत किया.

इन महिलाओं ने लिया भाग

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति में सरोज सिंह, किरन राय, रितु सिंह, मनीषा राय और रश्मि सिंह का अथक प्रयास और सहयोग रहा. कार्यक्रम में गीत, संगीत, नृत्य, लघु नाटिका और खेल का आनंद सभी महिलाओं ने लिया.

“आया सावन झूम के” कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूनम सिंह, डॉ.मंजुला चौधरी, किरन सिंह, बंदना सिंह, पूनम सिंह, सोनी राय, प्रतिमा राय, डॉ विजयता, चंद्रकला राय, सरिता राय, बबीता राय, प्राची राय, नीलिमा राय, सुमन सिंह, सीमा राय, छाया, कुसुम सिंह, अमिता,उमा, अनिता, आशा, सविता, खुशबू, वैदही जीनसहित तीन सौ महिलायें उपस्थित रहीं .

आंगुतकों का आभार महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डां राजलक्ष्मी राय ने किया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago