Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इंदौर में गूंज रही कविता की आवाज, साहित्य और शायरी की महफिल में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की खास मौजूदगी

Aakhil Bhartiya Kavi Sammelan Indore: इंदौर के रवीन्द्र नाट्यगृह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का भव्य आयोजन. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की विशेष मौजूदगी, सीएम मोहन यादव देंगे शुभकामनाएं.

Aakhil Bhartiya Kavi Sammelan Indore: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर साहित्य और शायरी के रंग में रंगने जा रहा है. आज 24 फरवरी की रात 8 बजे से शहर के प्रसिद्ध रवीन्द्र नाट्यगृह में ‘प्रजातंत्र मीडिया फाउंडेशन’ की ओर से ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा’ का भव्य आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में देशभर के नामी कवि और शायर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की खास मौजूदगी

इस बड़े साहित्यिक आयोजन में ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल बतौर न्यूज पार्टनर अहम भूमिका निभा रहा है. कार्यक्रम की खास बात यह है कि भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद हैं. उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई है.

आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम साबित होगा, जहां कविता और शायरी के जरिए समाज, देश और समकालीन मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए जाएंगे. इंदौर में होने वाला यह कवि सम्मेलन और मुशायरा शहर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा.

भारत एक्सप्रेस बतौर मीडिया पार्टनर

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज पार्टनर के रूप में इस पूरे कार्यक्रम की झलक देश और दुनिया तक पहुंचाएगा, ताकि जो लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे, वे भी इसकी साहित्यिक गूंज को महसूस कर सकें. कुल मिलाकर, इंदौर में आज की यह शाम कविता, शायरी और साहित्य के नाम रहने वाली है.

कौन-कौन शामिल है?

  1. मशहूर शायर अजहर इकबाल
  2. प्रख्यात युवा कवि और लेखक नीलोत्पल मृणाल
  3. स्वयं श्रीवास्तव
  4. मणिका दुबे
  5. अबरार काशिफ़
  6. रामायणधर द्विवेदी
  7. कवि गौरव साक्षी इसका शानदार संचालन करेंगे

CM मोहन यादव देंगे शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. वे ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं और संदेश देंगे. इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे में देश के जाने-माने कवि और शायर अपनी प्रस्तुति देने के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं. मंच पर जो दिग्गज अपनी रचनाओं का जादू बिखेरेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital