Ajit Pawar Death In Plane Crash LIVE Update: महाराष्ट्र के लिए आज का दिन बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है. राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (NCP) के कद्दावर नेता अजित पवार का उनके ही गृह क्षेत्र बारामती में एक भीषण विमान हादसे में निधन हो गया है. 28 जनवरी 2026 की सुबह आई इस खबर ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है. वह आज सुबह मुंबई से एक निजी चार्टर्ड विमान (Learjet 45) के जरिए बारामती पहुंचने वाले थे जहां उन्हें जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर एक विशाल जनसभा को संबोधित करना था. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.
सुबह करीब 8:45 बजे, जैसे ही उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की प्रक्रिया में था, वह रनवे से फिसल गया और उसमें जोरदार विस्फोट के साथ आग लग गई. प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक विमान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. इस हादसे में अजित पवार के साथ-साथ विमान में सवार 5 अन्य लोगों की भी जलने से दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों में विमान के दो पायलट (कैप्टन और को-पायलट), अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और दो निजी सहायक शामिल हैं.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐसे नेता के तौर पर थी, जो अपने सख्त प्रशासनिक फैसलों और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे. उनके निधन से महायुति गठबंधन और एनसीपी को एक अपूरणीय क्षति हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. हादसे के कारणों की जांच के लिए DGCA ने आदेश दे दिए हैं. बारामती में उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है और हर आंख नम है.
यहां पढ़ें जांच और देश भर से आ रही प्रतिक्रियाओं का हर अपडेट…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…