Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें अपनी पार्टी में बेगाना बना दिया है. अंबाला कैंट से छह बार के विधायक विज ने बिना किसी का नाम लिए यहां कहा, ‘‘माना कुछ लोगों ने मुझे मेरी पार्टी में ही बेगाना बना दिया है, परंतु कई बार बेगाने अपनों से भी ज्यादा काम कर जाते हैं.’’ वह अंबाला संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार बंतो कटारिया के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे.
इससे पहले मार्च में मनोहर लाल खट्टर के स्थान पर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बारे में पार्टी द्वारा अवगत नहीं कराए जाने को लेकर विज के नाराज होने की खबरें आई थीं. सैनी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में विज को शामिल नहीं किया गया. भाजपा के वरिष्ठ नेता विज ने मार्च में हुए सैनी के शपथ ग्रहण समारोह से भी दूरी बना ली थी. उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपना चुनाव प्रचार अंबाला छावनी निर्वाचन क्षेत्र तक ही सीमित रखा है. विज ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने अंबाला छावनी का विकास किया है तो वे इस चुनाव में अपनी ताकत दिखाएं और भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को भारी मतों से विजयी बनाएं.
बंतो कटारिया पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया की पत्नी हैं. रतन लाल अंबाला से सांसद थे. पिछले साल उनका निधन हो गया. विज ने अपने भाषण के दौरान ‘इंडिया’ गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके पास न तो कोई नेता है और न ही कोई नीति. जब विज यहां अंबाला छावनी में सभा को संबोधित कर रहे थे तो सैनी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे.
-भारत एक्सप्रेस
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…