देश

लोकसभा चुनाव की तारीखों की कल इतने बजे होगी घोषणा, चुनाव आयोग करेगा PC

Lok Sabha election-2024: जल्द ही लोकसभा चुनाव का आगाज होने जा रहा है. इसको लेकर चुनाव आयोग शनिवार यानी 16 मार्च को प्रेस कांफ्रेंस (PC) करने जा रहा है और इस मौके पर चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आम चुनाव 2024 और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल यानी शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. इसको ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इसी के साथ माना जा रहा है कि पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी.

वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि, कल दोपहर होने वाली चुनाव आयोग की पीसी में लोकसभा चुनाव और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल शेयर किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि इस बार लोकसभा चुनाव का आयोजन 6 से 7 चरण में कराया जा सकता है. तो वहीं चुनाव तारीखों की घोषणा होने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-Lok sabha election 2024: सपा-कांग्रेस का माथा ठनकाएगा बसपा का गणित…जानें क्या बने समीकरण

इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाले हैं. वहीं मीडिया सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं. नवनियुक्त आयुक्तों के औपचारिक स्वागत के बाद आयोग की बैठक हुई थी. जो करीब 45 मिनट तक चली.

पिछली बार 7 चरणों में हुए थे चुनाव

मालूम हो कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव सात चरण में कराए गए थे. पिछली बार इसको लेकर 10 मार्च को चुनाव आयोग ने डेट की घोषणा की थी. पिछली बार पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी. परिणाम 23 मई को आए थे. 2019 में हुए चुनाव के समय देश में 91 करोड़ से अधिक मतदाता थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था. वहीं इस बार भी अधिक से अधिक वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें, इसको लेकर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

8 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

18 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

19 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

43 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

1 hour ago