देश

कल पेश होंगे 4 बड़े बिल, अमित शाह रखेंगे प्रस्ताव; विधेयकों में क्या है खास?

संसद के मानसून सत्र में सोमवार का दिन बेहद सरगर्मियों भरा रहने वाला है. केंद्र सरकार लोकसभा (Lok Sabha) में एक साथ चार बेहद अहम और ऐतिहासिक विधेयक पेश करने जा रही है. इनमें से दो बिल अकेले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पेश करेंगे. सबसे ज्यादा चर्चा केरल का नाम बदलने वाले बिल को लेकर है. हालांकि, सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला ‘FCRA बिल’ फिलहाल कल की कार्यसूची (एजेंडा) से गायब है, जिसे इसी हफ्ते पेश किए जाने की योजना है.

‘केरल’ अब बनेगा ‘केरलम’

सोमवार की कार्यवाही का सबसे बड़ा आकर्षण ‘केरल (नाम में परिवर्तन) विधेयक, 2026’ होगा. गृह मंत्री अमित शाह इस बिल को सदन के पटल पर रखेंगे. इसके तहत संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन कर राज्य का आधिकारिक नाम ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ (Keralam) किया जाएगा.

इसके अलावा, अमित शाह सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए ‘राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम (NCDC) विधेयक, 2026’ भी पेश करेंगे, जिससे प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) और अन्य संस्थाओं तक वित्तीय सहायता आसानी से पहुंच सके.

लोकसभा में दो अन्य बिल भी पेश किए जाएंगे

ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक, 2026: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इसे पेश करेंगे. इसका मकसद विभिन्न ट्रिब्यूनलों के अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया और कार्यकाल को पारदर्शी और एक समान बनाना है.

खान और खनिज (संशोधन) विधेयक, 2026: खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी इस बिल को रखेंगे. इसका लक्ष्य महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को तेज करना और खनन सेक्टर में निजी निवेश (Private Investment) के दरवाजे खोलना है.

ये भी पढ़ें: चीन में क्यों रद्द करनी पड़ी 1300 उड़ानें? शंघाई से लेकर झेजियांग तक दहशत

FCRA बिल पर नजरें और हंगामे के आसार

इन 4 विधेयकों से प्रशासन, अर्थव्यवस्था और खनिज नीति में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. हालांकि, विदेशी फंडिंग को लेकर प्रस्तावित और विवादित ‘FCRA बिल’ के कल पेश न होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन सरकार इसे इसी हफ्ते सदन में लाने की पूरी तैयारी में है. इन अहम विधेयकों के पेश होते ही सदन में विपक्ष के तीखे सवालों और हंगामे के पूरे आसार हैं, जिससे सोमवार की लोकसभा कार्यवाही काफी धमाकेदार होने वाली है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

लो जी बैंक का लॉकर भी सेफ नहीं रहा…! लखनऊ में डॉक्टर दंपति के 1 करोड़ के जेवर गायब, मचा हड़कंप

लखनऊ के चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा के लॉकर से डॉक्टर दंपति के करीब…

25 minutes ago

पीएम मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में पहुंचकर गंगा नदी पर…

28 minutes ago

अदाणी एनर्जी को मिला 25 साल का बड़ा ऑर्डर, पश्चिम बंगाल को देगी 1,750 MW ग्रीन बिजली; 2,500 MW तक बढ़ेगी क्षमता

Adani Energy Solutions: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस की सब्सिडियरी PTSL को पश्चिम बंगाल की WBSEDCL से…

34 minutes ago

अदाणी डिफेंस के ‘बघीरा AT1’ का सफल परीक्षण, लेजर गाइडेंस से टैंक डिफेंस भेदने में सक्षम

Adani Defence: अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने राजस्थान के पोखरण में 8 किमी तक मार…

56 minutes ago

चीनी के दाम 70 रुपये किलो के करीब, एक साल में 30% महंगी हुई मिठास; सरकार के कदम भी बेअसर

Sugar Price Hike: देश के बड़े शहरों में चीनी की कीमतें 60 से 70 रुपये…

1 hour ago

SCO बैठक में आए पाक मंत्री के दौरे पर घमासान: ताजमहल की इजाजत मिली, तो विपक्ष ने उठाए आतंकी हमले पर सवाल

India-Pakistan Relations: नई दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के…

1 hour ago