Shahnawaz Hussain Bihar Politics: भागलपुर/अंजनी कुमार कश्यप: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में इन दिनों शिक्षा, परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है. इसी बीच भागलपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जोरदार ‘डबल अटैक’ किया है. उनके निशाने पर मुख्य रूप से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रहे.
दरअसल, हाल ही में प्रशांत किशोर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर तंज कसा था. इस पर पलटवार करते हुए शाहनवाज हुसैन ने प्रशांत किशोर को नसीहत दे डाली. उन्होंने कहा कि पीके का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. बिहार में ऐसे कई विधायक और नेता हैं, जो प्रशांत किशोर से कहीं ज्यादा पढ़े-लिखे हैं. शाहनवाज ने साफ कहा कि अगर पीके को राजनीति करनी ही है, तो उन्हें बिहार के असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए और व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए.
शाहनवाज हुसैन यहीं नहीं रुके. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता पद की अपनी एक गरिमा और मर्यादा होती है, लेकिन राहुल गांधी उस मर्यादा को लगातार तोड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: चीन में क्यों रद्द करनी पड़ी 1300 उड़ानें? शंघाई से लेकर झेजियांग तक दहशत
पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे को लेकर शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस अब छात्रों के कंधे पर रखकर राजनीति करना चाहती है. उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि बिहार में पेपर लीक पर राजनीति करने के बजाय, उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में युवाओं की भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की असली स्थिति भी देश को बतानी चाहिए. शाहनवाज के इस आक्रामक बयान के बाद अब प्रशांत किशोर और कांग्रेस की तरफ से होने वाले पलटवार का सभी को बेसब्री से इंतजार है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…