देश

Adhir Ranjan Chowdhury: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे अधीर रंजन चौधरी, निलंबन पर रखेंगे अपना पक्ष

Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को लेकर संसद की विशेषाधिकार समिति की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी को समिति के समक्ष अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा और इसके लिए 30 अगस्त को होने वाली अगली बैठक में उनको बुलाया जा सकता है.

इस पैनल में समिति के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद सुनील सिंह, कांग्रेस के के. सुरेश, टीएमसी के कल्याण बनर्जी, डीएमके के टीआर बालू, बीजेपी से राजू बिष्ट, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, दिलीप घोष और राजीव प्रताप रूडी शामिल हुए. वहीं लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पैनल की बैठक पर बोलते हुए कहा कि वह अपने निलंबित को चुनौती देने के लिए कोर्ट जा सकते हैं. अधीर रंजन पर सदन की गरिमा के खिलाफ काम करने का आरोप है.

इसके पहले, अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि समिति की बैठक नियमों के मुताबिक हो रही है. कांग्रेस सांसद ने कहा, “मुझे बैठक का एजेंडा नहीं पता है. मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि क्या हो रहा है. समिति की रिपोर्ट पर फैसला लोकसभा स्पीकर लेंगे. मैं पहले भी यह कह चुका हूं कि निलंबन नियमों के मुताबिक नहीं था और फैसले में देरी हुई तो मैं कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता हूं.”

10 अगस्त को किया गया था निलंबित

हाल ही में संपन्न संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को पीएम मोदी को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों और उनके आचरण के कारण 10 अगस्त को सदन से निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ इस मामले को जांच के लिए विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया था.

ये भी पढ़ें: अमेठी से राहुल तो वाराणसी से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव? यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष का बड़ा बयान!

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इससे जुड़ा एक प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया था जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी थी. इससे पहले, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सदस्य सदन से वॉक आउट कर चुके थे. वहीं कांग्रेस ने चौधरी को निलंबित किए जाने को ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘निरंकुश’ कदम करार दिया था. अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री का अपमान नहीं किया, बल्कि उदाहरण के तौर पर कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

2 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

22 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

33 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago