प्रगति ओझा
Chandrayaan-3: देश की सर्वोच्च प्रतियोगिता परीक्षा यूपीएससी में बक्सर की बेटी गरिमा लोहिया ने ऑल इंडिया-2 रैंक हासिल कर पिछले दिनों पूरे देश में जिले का गौरव बढ़ाया था. अब प्रगति ओझा ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के प्रक्षेपण का शुद्ध अभिभाषण कर इसरो द्वारा सम्मानित होकर जिले का मान बढ़ाया है. प्रगति सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर अहमदाबाद गुजरात में नियुक्त हैं और इन्होंने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर अपना हिंदी में अभिभाषण दिया था, जिसको लेकर यह सम्मान मिला है. प्रगति की इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे जिले में में जहाँ हर्ष का माहौल है, प्रगति मूल रूप से बक्सर जिले के डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के ओझा बरांव गाँव के किसान ओमप्रकाश ओझा तथा ममता ओझा की पुत्री है. प्रगति के दो भाई भी हैं,
Chandrayaan-3 के सफल प्रक्षेपण पर प्रगति ने शुद्ध उच्चारण के साथ अपना अभिभाषण दिया था जिसके लिए इसरो द्वारा प्रगति को सम्मानित किया गया है. प्रगति के भाई पंकज ओझा ने बताया कि प्रगति की इस उपलब्धि पर घर ही नहीं पूरे गांव में खुशी का माहौल है. गांव में मिठाई बांट कर खुशी मनाई जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रगति की शुरुआती शिक्षा गांव के बाद बक्सर से ही पूरी हुई है. प्रगति ने मैट्रिक तक कि पढ़ाई बक्सर के एक निजी विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड से की है. इसके बाद इंटरमीडिएट एमवी कॉलेज बक्सर से की स्नातक वाराणसी स्थित बीएचयू से की है.
स्नातक के बाद बनारस में ही रहकर प्रगति ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और अपने पहले प्रयास में ही एसएससी (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर चयनित हुई हो गईं. जब बतौर भाषा अनुवाद अधिकारी उन्होंने योगदान दिया तो भाषा कौशल और काबिलियत के दम पर चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के दौरान अभिभाषण के ऑडिशन में चयनित हुई.
-भारत एक्सप्रेस
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…